Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुनील सिंह काे RJD ने किया सम्मानित, बर्खास्त होने के बाद MLC ने कहा- सदस्यता रद्द करने से पहले बोलने भी नहीं दिया

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 10:45 PM (IST)

    राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह काे सदन से बर्खास्त कर दिया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नकल उतारने को लेकर उनपर यह कार्रवाई हुई है। बर्खास्त ...और पढ़ें

    विधान पार्षद सुनील सिंह को किया गया बर्खास्त। फोटो- जागरण
    विधान पार्षद सुनील सिंह को किया गया बर्खास्त। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. प्रदेश अध्यक्ष बोले, पूरी पार्टी पार्षद सिंह के साथ है खड़ी
    2. सुनील बोले, सदन में दबा सकते हैं आवाज सड़क पर नहीं
    3. नीतीश कुमार का नकल उतारने को लेकर सिंह पर हुई कार्रवाई

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद की सदस्यता गंवाने वाले राजद के कोषाध्यक्ष और विधान पार्षद सुनील सिंह का सोमवार को पार्टी की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान पार्टी ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

    वहीं, सुनील सिंह ने कहा कि उनकी आवाज सदन में दबाई जा सकती है सड़क पर नहीं। राजद कार्यालय में आयोजित सम्मान सभा में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि जनता के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपना पद गंवाने वाले पार्षद के साथ पूरी पार्टी परिवार की तरह खड़ी है।

    उन्होंने कहा कि वे एक योद्धा हैं और हमेशा जनता के मुद्दे पर लालू और तेजस्वी की आवाज बनकर रहे। पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण ने कहा कि सुनील की आवाज सत्ता पक्ष को पंसद नहीं थी, इसलिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई।

    सुनील सिंह ने कहा कि अगर लालू जी के विचार और जनता के मुद्दे पर मुझे दस एमएलसी पद भी त्याग करना पड़ा तो मैं सहर्ष रूप से स्वीकार कर सकता हूं। मेरी आवाज को सदन में तो रोकी जा सकती है, लेकिन सड़क पर नहीं।

    खबरें और भी

    मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए देने पड़ते हैं पैसे

    सुनील सिंह ने कहा कि आज भ्रष्टाचार इतना बढ़ा गया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी चढ़ावा मांगा जाता है। उन्होंने कहा कि सदस्यता समाप्त करने के पूर्व उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया, लेकिन उन सभी को माफ करता हूं, जिन लोगों ने मुझे ऐसी सजा दी।

    सुनील सिंह ने कहा कि कैसे विजय कृष्ण और प्रभुनाथ सिंह को बर्बाद किया गया, यह सबने देखा है। किसानों और भ्रष्टाचार की आवाज उठाने पर मुझे बर्बाद करने की धमकी दी गई।

    कार्यक्रम में आलोक मेहता, समीर महासेठ, शिवचन्द्र राम, बीमा भारती, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, सारिका पासवान, मधु मंजरी व अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें-

    'दो लोगों ने सुनील सिंह को हटाने की लिखी थी पटकथा', RJD ने लगाए गंभीर आरोप; CM नीतीश को भी घेरा

    RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता रद्द, नीतीश कुमार की मिमिक्री करने पर हुई कार्रवाई