Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता रद्द, नीतीश कुमार की मिमिक्री करने पर हुई कार्रवाई

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 01:56 PM (IST)

    Sunil Singh राजद सदस्य सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। वहीं राजद सदस्य कारी सोहैब को अगले सत्र के लिए शुरुआती 2 दिन के लिए निलंबित किय ...और पढ़ें

    राजद एमएलसी सुनील सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो
    राजद एमएलसी सुनील सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जिसको फांसी दी जा रही, उसकी बात तो सुन लें-सुनील सिंह
    2. उप सभापति बनने के लिए ये सब किया गया- सुनील सिंह
    3. कारी सोहैब अगले सत्र में शुरुआती 2 दिन के लिए निलंबित

    राज्य ब्यूरो, पटना। Sunil Singh राजद सदस्य सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। वहीं, राजद सदस्य कारी सोहैब को अगले सत्र के लिए शुरुआती 2 दिन के लिए निलंबित किया गया है। विधानपरिषद में सभापति ने इसकी घोषणा की है।

    वहीं, सदस्यता समाप्त करने के बाद सुनील सिंह ने सदन में कहा कि जिसको फांसी दी जा रही, उसकी बात तो सुन ली जाए। उन्होंने डॉ. रामवचन राय पर आरोप लगाया कि उप सभापति बनने के लिए ये सब किया गया है।

    बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के अपमान का आरोप

    राजद एमएलसी सुनील सिंह पर बजट सत्र के दौरानम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मिमिक्री कर मजाक उड़ाना भारी पड़ गया। मामला बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के समय नीतीश कुमार के साथ सदन में दुर्व्यवहार से जुड़ा था।

    इस मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई थी। भीष्म समिति की मांग पर जांच समिति गठित की गई थी। मामले से जुड़े वीडियो की जांच में आरोप सही पाए गए थे।

    गुरुवार को विधान परिषद उपसभापति रामवचन राय ने सुनील सिंह की सदस्यता रद्द करने का प्रतिवेदन रखा था। आचार समिति सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा की थी। इसके बाद से यह लग रहा था कि इनकी सदस्यता पर तलवार लटकी हुई है।

    खबरें और भी

    विधानपरिषद में RJD के दो सदस्य हो गए कम

    शुक्रवार को सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। विधानपरिषद में एक साल के अंदर राजद की तरफ से सदस्यता गंवाने वाले यह दूसरे सदस्य हैं। इससे पूर्व राजद की अनुशंसा पर रामबली सिंह की भी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

    ये भी पढ़ें- 

    Sunil Kumar Singh: 'नीतीश कुमार की मिमिक्री करना पड़ा भारी', सुनिल सिंह विधान परिषद से हो सकते हैं आउट

    Prabhat Jha Death: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में निधन, सीतामढ़ी में कल होगा अंतिम संस्कार