Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'उन मुसलमानों का करता हूं सम्मान जो...', गिरिराज सिंह ने पहले हिंदुओं को दी नसीहत; फिर यह भी कहा

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 09:02 AM (IST)

    बेगूसराय के सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आए दिन धर्म को लेकर बयान जारी करते रहते हैं। इसपर उन्होंने कहा है कि वह मुसलमानों का सम्मान करते है ...और पढ़ें

    बेगूसराय के सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
    बेगूसराय के सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    डिजिटल डेस्क, पटना। बेगूसराय के सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने फिर अपने धर्म को बयान जारी किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन मुसलमानों का सम्मान करते हैं जो अपने धर्म के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को भी इसे समझने की जरूरत है। 

    गिरिराज सिंह ने कहा कि किसि भी मुसलमान को कोई हलाल की जगह 'झटका' मीट खिला दे। उन्होंने कहा कि वह उन मुसलमानों का सम्मान करते हैं, जो अपने धर्म के प्रति अडिग हैं। यह बात हिंदू को भी अब समझना होगा। गिरिराज ने कहा कि हिंदू धर्म या सनातन धर्म में बली प्रथा होती है, जिसमें झटका का जिक्र है। ऐसे में वह रूठ गया तो अशुद्ध माना जाता है। 

    'झटका' मीट की दुकान खुलवाने की बात

    गिरिराज सिंह ने कहा कि वह बेगूसराय में भी 'झटका' मीट की दुकान खुलवाएंगे। गौरतलब है कि भाजपा नेता कृष्ण नंदन सिंह के 90 वर्षीय पिता स्मृति शेष राम पदारथ सिंह के श्रद्धांजलि सभा में रविवार को गिरिराज सिंह पहुंच कर पुष्प अर्पित किया।

    केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि स्मृति शेष राम पदारथ सिंह एक धर्म परायण एवं सामाजिक व्यक्ति थे। श्रद्धांजलि सभा में बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार, बछवारा विधायक सुरेंद्र मेहता, विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ,सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

    खबरें और भी

    केन्द्रीय मंत्री ने लाभुकों को दिया गैस कनेक्शन

    इसके अलावा,  केंद्र सरकार का विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम रविवार को बेगूसराय के चेरिया, बरियारपुर पंचायत भवन सह दुर्गा स्थान गोपालपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तार से चर्चा की।

    उन्होंने केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं यथा गरीबों को निश्शुल्क अनाज, आवास, उज्ज्वला, लखपति दीदी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान योजना, विश्वकर्मा योजना, महिला सशक्तीकरण सहित तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए संबंधित लाभार्थियों से उनके अनुभव साझा किए।

    लोगों को केंद्र की योजनाओं से लाभ लेने की अपील की। कहा, केंद्र की नीतियों के कारण बैंकों से रियायती दर पर कर्ज लेकर अपना रोजगार स्थापित कर खूब लाभ कमा रहे हैं।

    विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि गरीब घर से आने वाले प्रधानमंत्री के मन में गरीबों के लिए बड़ी संवेदनशीलता है। इसलिए वे हमेशा उनकी बेहतरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कई लाभुकों को उज्जवला योजना का गैस कनेक्शन सौंपा।

    यह भी पढ़ें- गिरिराज स‍िंह बोले- भ्रष्टाचार के दलदल से बना है इंडी अलायंस, देश को उत्तर और दक्षिण में बांटने की हो रही कोशिश

    यह भी पढ़ें- बढ़ती ठंड के साथ सांसों पर आई आफत, राज्य के अधिसंख्य शहरों की हवा हुई बेहद खराब; देखिए लिस्ट