विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: दिल्ली में मौन सत्याग्रह करेंगे मांझी, नीतीश कुमार के खि‍लाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी

By Edited By: Prateek Jain
Published: Tue, 14 Nov 2023 09:40 PM (IST)

Jitan Ram Manjhi हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि छठ के ...और पढ़ें

Bihar Politics: दिल्ली में मौन सत्याग्रह करेंगे मांझी, नीतीश कुमार के खि‍लाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। (फाइल फोटो)
Bihar Politics: दिल्ली में मौन सत्याग्रह करेंगे मांझी, नीतीश कुमार के खि‍लाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पटना हाईकोर्ट के समीप बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के पास मौन प्रदर्शन करने पहुंचे थे मांझी
  2. अनुमति न मिलने पर नाराज हुए मांझी

राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि छठ के बाद वह दिल्ली जाएंगे और वहां राजघाट के पास मौन सत्याग्रह करेंगे।

बापू से प्रार्थना करेंगे कि वह नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें। इतना ही नहीं, जरूरत हुई तो वह मुख्यमंत्री के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

प्रशासन ने नहीं खोला प्रतिमा प्रांगण का ताला

विधानसभा में नीतीश कुमार के द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में मांझी मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के समीप बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के पास मौन प्रदर्शन करने पहुंचे थे, मगर प्रशासन ने प्रतिमा प्रांगण का ताला नहीं खोला।

उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा आदि भी थे। अनुमति न मिलने पर मांझी समेत अन्य नेताओं को वापस लौटना पड़ा।

माल्यार्पण से रोकना लोकतंत्र की हत्या: सम्राट

मांझी ने कहा कि कहा कि नीतीश कुमार खुद से कहां सीएम बने हैं। कभी भाजपा तो कभी राजद ने उन्हें सीएम बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अनुमति न मिलने पर कहा कि माल्यार्पण से रोकना लोकतंत्र की हत्या है।

हम के विधायक अनिल कुमार, ज्योति मांझी, प्रफुल्ल मांझी, रालोजद के शंभू नाथ सिन्हा, रालोजपा के आकाश यादव आदि उपिस्थत थे।

मांझी ने राहुल को दी सलाह, बोले- नीतीश से न मिलें

इसके पूर्व जीतन राम मांझी ने एक्स पर राहुल गांधी को नीतीश कुमार से न मिलने की नसीहत दी। मांझी ने पोस्ट किया- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन। राहुल गांधी जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के भी ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगे। स्व. महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा?

यह भी पढ़ें - Bihar Politics: 'राबड़ी नहीं तो क्या तुम्हारी बीवी को मुख्यमंत्री बना देते?' नित्यानंद राय पर भड़के RJD सुप्रीमो Lalu Yadav

यह भी पढ़ें - Bihar Politics: 'बस स्टैंड और होटल पर कब्जा कराने का धंधा करता था', Lalu Yadav ने पहली बार रामकृपाल को सुनाई खरी-खोटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।