Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'बस स्टैंड और होटल पर कब्जा कराने का धंधा करता था', Lalu Yadav ने पहली बार रामकृपाल को सुनाई खरी-खोटी

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 08:28 PM (IST)

    राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने मंगलवार को पहली बार रामकृपाल यादव को लेकर सार्वजनिक रूप से बात की। उन्होंने पटना में एक जनसभा को संबोधित कर ...और पढ़ें

    'बस स्टैंड और होटल पर कब्जा कराने का धंधा करता था', लालू यादव ने पहली बार रामकृपाल को सुनाई खरी-खोटी
    'बस स्टैंड और होटल पर कब्जा कराने का धंधा करता था', लालू यादव ने पहली बार रामकृपाल को सुनाई खरी-खोटी

    डिजिटल डेस्क, पटना। Lalu Yadav On Ram Kripal Yadav लालू यादव ने पटना के इस्कॉन मंदिर में आयोजित गोवर्धन पूजा समारोह में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आरजेडी चीफ लालू यादव ने रामकृपाल यादव और नित्यानंद राय पर जमकर निशाना साधा। लालू यादव ने पहली बार सार्वजनिक रूप से रामकृपाल यादव को लेकर बयान दिया।

    उन्होंने कहा कि रामकृपाल यादव पहले बस स्टैंड और घरों पर कब्जा करने का काम करता था। सब जानते ही हैं। लालू यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "रामकृपाल यादव पहले क्या थे, ये तो जानते ही होंगे। बस स्टैंड और घरों पर कब्जा कराने का काम करता था। होटल पर भी कब्जा करता था। इसी के साथ नोट दोगुना करने का धंधा था। ये तो सभी लोग जानते ही हैं।"

    'रामकृपाल ये सबकुछ हमारे राज में करता था...'

    राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया ने ये भी कहा कि रामकृपाल यादव ये सबकुछ हमारे राज में करता था और इसका हमें बाद में मालूम चला। ये गोरिया टोली का नाम भी बदनाम कर रहा है।

    कौन हैं रामकृपाल यादव?

    राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कभी करीबी रहे रामकृपाल यादव ने भाजपा के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था। नवंबर 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री भी बनाया गया। पटना नगर निगम डिप्टी मेयर के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले रामकृपाल 1992-1993 में विधान परिषद के सदस्य रहे और 1993 में पहला लोकसभा चुनाव जीता था।

    खबरें और भी

    नित्यानंद राय पर भी निकाली भड़ास

    रामकृपाल यादव के बाद लालू यादव ने नित्यानंद राय पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि हाजीपुर से जो केंद्रीय राज्य मंत्री बना है, ये पहले हमारे पास आने के लिए पैरवी करता था। ये खुद भी मुख्यमंत्री बनना चाहता था।फिर बोलता है लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया तो क्या तुम्हारी बीवी को मुख्यमंत्री बना देते।

    ये भी पढ़ें- 'बिहार विधानसभा में हुआ द्रौपदी का चीरहरण', Nitish Kumar पर भड़के नित्यानंद राय; तेजस्वी से बोले- आप में थोड़ी अक्ल होती तो...

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan ने खोल दिया राज... 2020 में Nitish Kumar की वजह से छोड़ा था NDA का साथ; बोले- ऐसा बर्ताव सह नहीं पाया