Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: हो गया फाइनल! दिल्ली से बिहार पहुंचे मनोहर लाल ने बता दिया कौन होगा NDA का CM फेस

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 02:22 PM (IST)

    बिहार की सियासत में चल रही अटकलों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से रा ...और पढ़ें

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। ANI
    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। ANI

    HighLights

    1. खट्टर का दावा, नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी राजग की सरकार
    2. मनोहर लाल ने कहा, विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की ताजपोशी करते हुए मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal) ने बिहार में संगठन के साथ सत्ता के नेतृत्व को लेकर होने वाले कयासों पर भी विराम लगा दिया।

    बापू सभागार में हुई प्रदेश परिषद की बैठक में उन्होंने दावा किया कि हम लोग नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाएंगे।

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर भाजपा की बिहार प्रदेश परिषद के प्रभारी व पर्यवेक्षक बनकर पटना पहुंचे थे। बापू सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने बैठक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वे 48 वर्षों से संगठन का काम कर रहे। उनके जीवन में गंगा और बिहार का काफी प्रभाव है।

    'सत्ता में स्वार्थ को समाप्त किया'

    केंद्रीय मंत्री बोले, जब जनसंघ की स्थापना हुई थी तब सत्ता लक्ष्य नहीं थी। हालांकि, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 1996 में भाजपा सत्ता तक पहुंच गई। कांग्रेस सत्ता को भोगने की वस्तु बना चुकी थी। भाजपा ने उस प्रवृत्ति में बदलाव कर सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया। सत्ता में स्वार्थ को समाप्त किया।

    'नीतीश के नेतृत्व में बनेगी राजग की सरकार'

    उन्होंने का कि आगे बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि तीन वर्ष में भाजपा संगठन का नए सिरे से गठन किया जाता है। विश्वास है कि दिलीप संगठन का कार्य सुचारू रूप से करेंगे।

    खबरें और भी

    जातिवाद की राजनीति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि वोट-बैंक की राजनीति में अच्छे-बुरे की पहचान हम खो देते हैं। कर्पूरी ठाकुर की जाति वोट-बैंक नहीं थी, फिर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न दिया। भाजपा ऐसी राजनीतिक सोच रखने वाली है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

    उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए दिलीप ने सोमवार को ही इस पद के लिए नामांकन करा दिया था। कोई दूसरा दावेदार नहीं था। ऐसे में वे अगले कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके तीन वर्षीय कार्यकाल के पहले ही वर्ष मेंं विधानसभा का चुनाव होना है।

    स्पष्ट है कि भाजपा सांगठनिक तौर पर उनके नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में जाएगी। बहरहाल कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का भरोसा जताते हुए दिलीप ने चट्टानी एकता का आह्वान किया है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: विधानसभा में नीतीश कुमार का बड़ा खुलासा, लालू नहीं चाहते थे अति पिछड़ों का आरक्षण

    ये भी पढ़ें- Bihar: अपनी सीट पर नहीं बैठे थे नीतीश, तेजस्वी ने खूब खरी-खोटी सुना दी; बोले- मुझे दुख है कि...