Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics News: 'कौन किसके कंधे पर सवार... अब वे लोग सोचें', नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी ने किसके लिए कही ये बात

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 09:15 PM (IST)

    Bihar Politics News लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। जदयू के वरिष्ठ नेता व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को जन सुनवाई क ...और पढ़ें

    Bihar Politics News: अशोक चौधरी बोले- कौन किसके कंधे पर सवार होकर आगे बढ़ा... सब समझते हैं?
    Bihar Politics News: अशोक चौधरी बोले- कौन किसके कंधे पर सवार होकर आगे बढ़ा... सब समझते हैं?

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने शुक्रवार को कहा कि बिहार की राजनीति में कौन किसके कंधे पर सवार होकर आगे बढ़ा है, यह सभी जानते हैं। बगैर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से जुड़े बिना बिहार में भाजपा की क्या हैसियत थी, यह सभी को पता है।

    जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में अशोक चौधरी ने यह बात कही। जन सुनवाई कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा तथा विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद थे।

    दरअसल, गुरुवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने यह कहा था कि किसी को कंधे पर बिठाकर आगे नहीं करेंगे।

    इस पर पलटवार करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में चिराग पासवान (Chirag Paswan), उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) व जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को अपने कंधे पर बिठाकर आगे बढ़ाया। अब वे लोग सोचें कि उनका क्या होगा? भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो क्षेत्रीय दलों को समाप्त होने की बात कर रहे।

    यह भी पढ़ें - Bihar Caste Based Survey: जाति आधारित गणना पर सुशील मोदी कह गए बड़ी गंभीर बात, जदयू विधायक का भी नाम लिया

    'जीतन राम पहले करके बताएं'

    अशोक चौधरी ने कहा कि जीतन राम मांझी जिसके साथ हैं, उन्हें कहें कि वे देश स्तर पर जाति आधारित गणना कराएं। इसके बाद ही वह जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात कह सकते हैं।

    खबरें और भी

    जदयू विधायक गोपाल मंडल द्वारा पत्रकारों से बदतमीजी के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके दल में अगर कोई इस तरह की बात करता है तो वह गलत है। अमर्यादित भाषा कहीं से भी उचित नहीं। ऐसी घटना की वह निंदा करते हैं।

    यह भी पढ़ें - 'आपके कैबिनेट में 8 यादव मंत्री...', CM नीतीश कुमार से कांग्रेस नेता ने की मंत्रिमंडल में बदलाव की मांग