Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार के लिए नीतीश को भाजपा की हरी झंडी का इंतजार, बदले-बदले से हैं सरकार!

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 08:59 PM (IST)

    भाजपा के मंत्रियों की सूची मिलते ही बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। भाजपा की ओर से मंत्रियों की सूची पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के कारण अ ...और पढ़ें

    विश्वासमत के दौरान ढुलमुल हुए विधायकों को नहीं मिलेगी जगह। (जागरण फोटो)
    विश्वासमत के दौरान ढुलमुल हुए विधायकों को नहीं मिलेगी जगह। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. 20 फरवरी के आसपास हो सकता है मंत्रीमंडल का विस्तार।
    2. विश्वासमत के दौरान ढुलमुल हुए विधायकों को नहीं मिलेगी जगह।

    राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों की सूची मिलते ही राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। यह 20 फरवरी के आसपास हो सकता है।

    भाजपा की ओर से मंत्रियों की सूची पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के कारण अटकी हुई है। यह बैठक 17-18 फरवरी को हो रही है।

    सूत्रों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से कुछ नए मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

    नीतीश कुमार के पिछले मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे के 16 मंत्री थे। संख्या उसी के करीब रहेगी, लेकिन कुछ पुराने मंत्रियों को संगठन के काम में लगाया जा सकता है।

    संजय झा की जगह JDU में किसे मिलेगा मंत्रीपद?

    जदयू के मंत्रियों की संख्या में भी वृद्धि की संभावना कम ही है। जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रहे संजय कुमार झा राज्यसभा में जा रहे हैं, इसलिए उनकी जगह किसी और को अवसर मिल सकता है।

    JDU के कोटे में आया शिक्षा विभाग

    महागठबंधन सरकार की तुलना में राजग के घटक दलों के बीच विभागों की अदला-बदली भी हुई है। इसमें ग्रामीण कार्य और शिक्षा विभाग फिर जदयू कोटा में आ गया है। इनके लिए नए मंत्रियों की जरूरत हो सकती है।

    नए चेहरों की गुंजाइश कम?

    जदयू सूत्रों ने बताया कि एक-दो को छोड़कर नए लोगों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की गुंजाइश नहीं है। उन विधायकों को मंत्री नहीं बनाया जा रहा था, जो विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पहले छिटक गए थे। विभागों का बंटवारा भी 28 जनवरी के पहले की स्थिति के अनुसार होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: निर्विरोध राज्यसभा जाएंगे बिहार के सभी उम्मीदवार? इन चार दिग्गजों ने किया नामांकन

    यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: निर्विरोध राज्यसभा जाएंगे बिहार के सभी उम्मीदवार? इन चार दिग्गजों ने किया नामांकन

    बिहार में अब कुख्यात अपराधियों की खैर नहीं! नकेल कसने के लिए STF ने बनाई स्पेशल विंग, तेजतर्रार अधिकारियों को किया तैनात

    खबरें और भी