विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics:'कांग्रेस लालू से भीख मांग रही और भाजपा नीतीश से', राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

Published: Thu, 06 Feb 2025 08:35 AM (GMT+05:30)

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को सत्याग्रह आश्रम में बुधवार को जन सुराज पार्टी के जिला एवं ...और पढ़ें

बीजेपी और कांग्रेस पर बरसे प्रशांत किशोर
बीजेपी और कांग्रेस पर बरसे प्रशांत किशोर

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी की बैठक
  2. प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर कसा तंज

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सत्याग्रह आश्रम में बुधवार को जन सुराज पार्टी के जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों का चयन किस आधार पर किया जाएगा, इस पर विस्तृत चर्चा करना था। 

बीजेपी-कांग्रेस पर कसा तंज

कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो महीने में दो बार बिहार आने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस लालू यादव से और भाजपा नीतीश कुमार से भीख मांग रही है।

  • प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि आज की बैठक मुख्य पदाधिकारियों की बैठक थी। जिसमें 38 जिले और 103 अनुमंडल जिन्हें हम संगठन जिला कह रहे हैं उनके पदाधिकारी मौजूद थे।
  • आज पहली बैठक थी, इसके बाद फरवरी और मार्च में भी आश्रम में इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही मार्च और अप्रैल दो महीने में सभी अनुमंडलों में कम से कम एक जनसभा आयोजित की जाएगी।

20 दिन के अंतराल में दूसरी बार बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी

देश के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 20 दिनों के अंतराल पर बुधवार को दूसरी बार बिहार यात्रा पर आए। भले ही उनकी यह यात्रा महज कुछ घंटों की रही परंतु वे प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए।

चुनावी वर्ष में राहुल गांधी ने अपनी लगातार दो यात्रा से जहां विरोधियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी की सक्रियता बनी रहेगी।

वहीं, पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को यह बता गए कि बिहार चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व काफी संजीदा है। राहुल गांधी बुधवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले 18 जनवरी को वे संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना आए थे।

अपनी 18 जनवरी की यात्रा में राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम भी गए थे और कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया था।

बुधवार की यात्रा के दौरान वे सदाकत आश्रम नहीं गए, लेकिन उनके स्वागत में कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा समेत प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम, सुशील पासी व अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने लालू और तेजस्वी पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष चाहे जितना हाथ-पैर मार लें, जंगल राज के युवराज का तमगा उनके गले से नहीं हटने वाला। तेजस्वी की जो असलियत है, वह बिहार के लोग जानते एवं पहचानते हैं। एनडीए की सरकार में कोई अपराधी बच नहीं सकता।

मधुबनी की घटना को लेकर सरकार सख्त है और दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। बिहार में कानून का राज है। एनडीए सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। प्रदेश में सभी जाति और धर्म के लोग अमन-चैन से रह रहे हैं।

प्रभाकर ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ तुष्टीकरण का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि लालू और तेजस्वी जैसे लोग किसी का भला नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेज रफ्तार के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

नौंवी फेल तेजस्वी यादव सरकार को नसीहत देना बंद करें। अपनी अक्लमंदी को अपने पास रखें और अपना अद्भुत ज्ञान अपने कार्यकर्ताओं में बांटें। एनडीए सरकार पर बिहार की जनता का अटूट भरोसा है, यह अटूट भरोसा 2025 विधानसभा चुनाव में भी कायम रहेगा।

ये भी पढ़ें

Lalu Yadav: RJD से कौन होगा CM फेस? लालू यादव ने चुनाव से पहले खोल दिए पत्ते, नालंदा में बोले- सरकार बनी तो...

Rahul Gandhi: संबोधन में जगलाल चौधरी का नाम भूल गए राहुल गांधी, 3 बार हुई गलती; फिर ऐसे संभाला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।