Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Promotion: बिहार में सरकारी कर्मचारियों की आई मौज!...अब पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों को मिला प्रमोशन

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 06:45 AM (GMT+05:30)

    Bihar Promotion बिहार में तीन अधीक्षण अभियंताओं को अभियंता प्रमुख के रूप में प्रोन्नति दी गयी है। जिन अधीक्षण अभियंताओं को अभियंता प्रमुख में प्रोन्नत ...और पढ़ें

    Bihar Promotion: बिहार में सरकारी कर्मचारियों की आई मौज!...अब पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों को मिला प्रमोशन
    Bihar Promotion: बिहार में सरकारी कर्मचारियों की आई मौज!...अब पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों को मिला प्रमोशन

    HighLights

    1. थ निर्माण विभाग के तीन अधीक्षण अभियंताओं को अभियंता प्रमुख के रूप में प्रोन्नति दी गयी है।
    2. इसके अतिरिक्त 15 अधीक्षण व कार्यपालक अभियंताओं को मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। पथ निर्माण विभाग के तीन अधीक्षण अभियंताओं को अभियंता प्रमुख के रूप में प्रोन्नति दी गयी है। जिन अधीक्षण अभियंताओं को अभियंता प्रमुख में प्रोन्नति दी गयी है उनमें सोहैल अख्तर, अमरनाथ पाठक व नीरज सक्सेना शामिल हैं। पथ निर्माण विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

    इसके अतिरिक्त 15 अधीक्षण व कार्यपालक अभियंताओं को मुख्य अभियंता के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इनमें विनोद कुमार, किशोरी प्रसाद देव, अशोक कुमार झा, इंदुशेखर राय, चंद्रमोहन कुमार मिश्र, सुनील कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुमार, सुनील कुमार, शैलेंद्र कुमार, कमलेश प्रसाद, अजय कुमार, मुकेश कुमार, रीना सहाय व प्रवीण चंद्र गुप्ता शामिल हैं।

    इंजीनियर को भी मिला प्रमोशन का तोहफा

    हाल ही में, भवन निर्माण विभाग में सुधांशु शेखर राय को अभियंता प्रमुख का उच्चतर प्रभार मिला है। अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव के रूप में पदभार ग्रहण की तिथि से उन्हें वेतनमान-14 के तहत आर्थिक लाभ मिलेगा। सुधांशु शेखर अभी मूलत: अधीक्षण अभियंता थे।

    इसके अलावा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में अशोक कुमार को अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। उन्हें अब वेतनमान-14 के तहत देय आर्थिक सुविधाएं मिलेंगी। वे अधीक्षण अभियंता थे और इससे पहले भी अभियंता प्रमुख का कामकाज देख रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar News : बिहार में 'प्रमोशन' देने के लिए सरकारी विभागों ने बढ़ाया एक और कदम, कर्मचारियों को मिली 24 घंटे की मोहलत