Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 6 से 14 साल उम्र के सभी बच्चों का होगा एडमिशन, शिक्षा विभाग 31 मई से चलाएगा विशेष अभियान 

    Updated: Fri, 22 May 2026 04:39 AM (IST)

    बिहार सरकार 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए 31 मई तक विशेष नामांकन अभियान चलाएगी। ...और पढ़ें

    बिहार के सरकारी स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान। फाइल फोटो

    बिहार के सरकारी स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के 14 वर्ष उम्र तक के बच्चे विद्यालय से बाहर नहीं रहेंगे। राज्य सरकार इनका दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराएगी। इसके लिए व्यापक अभियान चलेगा।

    शिक्षा विभाग के अनुसार, नए अकादमिक सत्र में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए 31 मई तक राज्य में नामांकन अभियान चलाया जाएगा।

    प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर अभियान चलाने का निर्देश दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी डीईओ को भेजे गए पत्र में कहा है कि विद्यालय से बाहर रह रहे शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए गृहवार सर्वेक्षण के माध्यम से बच्चों का नामांकन कराया जाए।

    अभी भी कई छात्रों का नहीं हुआ एडमिशन 

    नए अकादमिक सत्र 2026-27 में प्रत्येक 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का उसके पोषक क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों में अनिवार्य रूप से नामांकन सुनिश्चित करने के लिए पिछले माह 30 दिनों का अभियान चलाया गया था।

    इस अभियान के दौरान कक्षा 1, कक्षा 6 और कक्षा 9 में बच्चों का नामांकन कराया गया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि चलाये गए नामांकन अभियान के बावजूद काफी बच्चे अभी भी नामांकन से वंचित रह गए हैं।

    इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने नामांकन अभियान चलाने की तिथि विस्तारित किया है। अब इस माह के अंत तक नामांकन अभियाना चलाया जाएगा।

    विभाग कम नामांकन वाले विद्यालयों से जवाब मांगेगा। इसके तहत जिन विद्यालयों में वर्ष 2025-26 की तुलना में इस वर्ष कम नामांकन हुआ है उन विद्यालयों से जवाब तलब किया जाएगा। संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार शिक्षक भर्ती में धांधली: सहरसा में अब तक 20 गुरुजी मिले फर्जी, DEO बोले- होगी सख्त कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- असुविधा के लिए खेद है... गर्मी की छुट्टियों के बीच ट्रेनों में बढ़ा दबाव, पटना में नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट

    खबरें और भी