Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली बार होगी इस विषय की पढ़ाई, शिक्षा विभाग का एलान

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 05:40 PM (IST)

    बिहार के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा छह से आठवीं तक में कंप्यूटर पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम नए सत्र (एक अप्रैल) से शुरू होगा। परीक्षा में ...और पढ़ें

    बिहार के सरकारी स्कूल में पहली बार होने जा रही कंप्यूटर की पढ़ाई (जागरण)
    बिहार के सरकारी स्कूल में पहली बार होने जा रही कंप्यूटर की पढ़ाई (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News: बिहार में निजी स्कूलों की तरह अब राज्य के सरकारी स्कूलों में भी कंप्यूटर पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम नए सत्र (एक अप्रैल) से कक्षा छह से आठवीं तक में लागू होगा। पाठ्यक्रम लागू करने के लिए राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) तैयारी पूरी कर चुका है। परीक्षा में अन्य विषयों की तरह कंप्यूटर की परीक्षा ली जाएगी।

    कंप्यूटर विषय की पहली परीक्षा सितंबर 2005 में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के साथ ली जाएगी। एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर. ने बताया कि नए सत्र से कक्षा से आठवीं तक में कंप्यूटर कोर्स लागू किया जा रहा है। पुस्तक की छपाई भी हो गई।

    मार्च के अंत तक कंप्यूटर की किताबें स्कूल तक पहुंच जाएगी

    मार्च के अंत तक अन्य पुस्तकों के साथ-साथ कंप्यूटर की किताबें भी स्कूलों तक पहुंच जाएंगी। कंप्यूटर के शिक्षक भी बहाल किए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि अभी के समय में सभी बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। इसमें सरकारी स्कूल के बच्चे पिछड़ रहे थे। नीचे के कक्षाओं में कंप्यूटर कोर्स को लागू करना आवश्यक हो गया था। इससे होगा कि बच्चे कंप्यूटर एवं उनके विभिन्न भागों को पहचानेंगे और उसकी कार्यप्रणाली को बता पाएंगे।

    कंप्यूटर का दैनिक जीवन में कितना उपयोग है, इसका प्रयोग करना, नियमों का पालन करना, आपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही मल्टीटास्किंग फाइल मैनेजमेंट और यूजर इंटरफेस की भूमिका को समझेंगे। साइबर अपराध से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां और रणनीतियों को अपने दैनिक जीवन में लागू कर पाएंगे। क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे तकनीक से परिचित होंगे। 

    खबरें और भी

     विषय सूची- चैप्टर - सिलेबस पूरा करना है

    • कंप्यूटर एक परिचय - अप्रैल
    • कंप्यूटर के अंग - मई-जून 
    • आओ कंप्यूटर चलाएं - जुलाई
    • आओ चित्रकारी करें -अगस्त 
    • अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सह परीक्षा
    • सितंबर 2025- माइक्रोसाफ्ट वर्ड
    • अक्टूबर-नंवबर- सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग
    • दिसंबर- डिजिटल नागरिकता और साइबर सुरक्षा
    • जनवरी- आइसीटी के उभरते रुझान
    • फरवरी -वार्षिक मूल्यांकन सह परीक्षा - मार्च 2025

    कंप्यूटर की पढ़ाई के फायदे

    • कंप्यूटर की पढ़ाई करने से आपको नई तकनीकों का ज्ञान मिलता है। आप अपने कौशल को बढ़ाकर नई तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं।
    • कंप्यूटर की पढ़ाई करने से आपको रोजगार के कई अवसर मिलते हैं। आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, आईटी प्रोफेशनल, आदि के रूप में काम कर सकते हैं।
    • कंप्यूटर की पढ़ाई करने से आपको संचार और सूचना के क्षेत्र में काम करने के अवसर मिलते हैं। आप सोशल मीडिया, ईमेल, आदि के माध्यम से संचार कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Board Topper Verification: टॉपर वेरिफिकेशन के लिए आया बुलावा, बिहार की इस छात्रा ने मारी बाजी

    Bihar Board 12th Topper List 2024: पिछले साल 12th में टॉप-10 में किसने मारी थी बाजी? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां