Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, अब शनिवार को सिर्फ इतने घंटे ही होगी पढ़ाई; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:16 PM (IST)

    बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को पढ़ाई का समय बदल गया है, अब यह सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधर ...और पढ़ें

    रोज एक घंटे पाठ योजना बनाएंगे शिक्षक

    रोज एक घंटे पाठ योजना बनाएंगे शिक्षक

    HighLights

    1. शनिवार को सरकारी स्कूल अब 9:30 बजे से 1:00 बजे तक।

    2. प्राथमिक, मध्य विद्यालयों में 12 बजे तक पढ़ाई, फिर भोजन।

    3. शिक्षकों को प्रतिदिन एक घंटा पाठ योजना बनाने का निर्देश।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के सरकारी विद्यालयों में अब शनिवार को हाफ डे रहेगा। शिक्षा विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि शनिवार को सभी सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही संचालित होंगे। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के अनुरूप लागू की गई है।

    सोमवार से शुक्रवार तक पहले जैसा रहेगा समय

    शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक सभी सरकारी विद्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक पहले की तरह संचालित होंगे। वहीं, शनिवार को पहले से लागू 'नो बैग डे' की व्यवस्था भी जारी रहेगी।

    कक्षा 1 से 8 तक दोपहर 12 बजे तक पढ़ाई

    प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शनिवार को शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियां दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। इसके बाद 12 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और भोजन के बाद विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी जाएगी।

    माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए अलग व्यवस्था

    माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को पढ़ाई और अन्य निर्धारित गतिविधियां दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगी। इसके बाद विद्यार्थियों को घर भेज दिया जाएगा।

    रोज एक घंटे पाठ योजना बनाएंगे शिक्षक

    शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि कक्षा संचालन के बाद शिक्षक प्रतिदिन एक घंटे तक अगले दिन और अगले सप्ताह की पाठ योजना तैयार करेंगे।

    साथ ही कॉपियों की जांच, मूल्यांकन, शिक्षक डायरी अपडेट, प्रयोगशाला प्रबंधन और जरूरत पड़ने पर रिमेडियल कक्षाएं भी संचालित करेंगे।

    कला और संगीत शिक्षकों की नियुक्ति पर भी जोर

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि 'नो बैग डे' को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार कला और संगीत में दक्ष शिक्षकों की नियुक्ति की दिशा में भी काम कर रही है। इससे विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों का अधिक अवसर मिलेगा।

    खबरें और भी