विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में किसानों को 100% तक सब्सिडी पर मिलेंगे उन्नत बीज, 15 नवंबर तक करें आवेदन

Published: Mon, 19 Oct 2026 07:00 AM (IST)

बिहार सरकार ने किसानों के लिए बीज अनुदान योजना शुरू की है, जिसके तहत गुणवत्तापूर्ण बीज 100% तक सब्सिडी पर मिलेंगे।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. सरकार ने किसानों के लिए बीज अनुदान योजना शुरू की है।

  2. 15 नवंबर तक बिहार कृषि एप से ऑनलाइन आवेदन करें।

  3. गुणवत्तापूर्ण बीज 100% तक अनुदान पर उपलब्ध होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत बीज उपलब्ध कराने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से बीज अनुदान योजना शुरू की है।

योजना के तहत पात्र किसानों को 100 प्रतिशत तक अनुदान पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक किसान 15 नवंबर तक बिहार कृषि एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसानों को समय पर प्रमाणित एवं उन्नत बीज उपलब्ध कराना कृषि विभाग की प्राथमिकता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से कोई भी पात्र किसान बेहतर बीजों से वंचित न रहे।

गुणवत्तापूर्ण बीजों के इस्तेमाल से फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, खेती की लागत नियंत्रित करने और किसानों की आय में सुधार करने में मदद मिलेगी।

कृषि विभाग ने बिहार कृषि मोबाइल एप और अन्य डिजिटल माध्यमों से किसानों को बीज की उपलब्धता तथा कृषि योजनाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया है, ताकि किसान निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठा सकें।

निगम के माध्यम से मिलते हैं उन्नत बीज

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के माध्यम से किसानों को विभिन्न फसलों के उन्नत बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का बिहार का निवासी होना और निर्धारित पात्रता पूरी करना आवश्यक है।

साथ ही, किसान का कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधन होना चाहिए। विदित हो कि निगम द्वारा 38 जिलों में बीज वितरकों के माध्यम से विभिन्न फसलों के बीजों का वितरण किया जाता है।

यह भी पढ़ें- बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे फूड कंपनियां खरीदेंगी सब्जियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।