यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: राजधानी समेत 23 शहरों का लुढ़का तापमान, ये शहर रहा सबसे ठंडा; मौसम पर पड़ रहा पछुआ का प्रभाव
Bihar Weather Update बिहार में पछुआ के प्रभाव से ठंड में वृद्धि देखने को मिल रही है। बुधवार को पटना सहित 23 शहरों का तापमान नीचे आया है। वहीं मौसम विज ...और पढ़ें

HighLights
- 48 घंटों के दौरान पश्चिमी भागों के तापमान में आएगी गिरावट
- 12.0 डिग्री दर्ज किया गया किशनगंज का न्यूनतम तापमान
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अधिसंख्य शहरों में लगातार दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पछुआ का प्रभाव बनने से तापमान में क्रमिक गिरावट हो रही है। बुधवार को पटना सहित 23 शहरों का तापमान नीचे आया है।
राज्य भर में किशनगंज सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे की सघनता में वृद्धि की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी भागों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार है। सप्ताह के दौरान कोहरे की सघनता में वृद्धि की संभावना है। पटना समेत शेष जिलों का मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह के समय अधिसंख्य भागों में धुंध छाए रहेगा।
वहीं, हिमालय के तलहटी वाले इलाकों व ग्रामीण भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान गया व पूर्णिया में कोहरा छाए रहा, जबकि शेष भागों में धुंध का प्रभाव रहा। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विज्ञानी के अनुसार पछुआ का प्रभाव बने होने के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा।
इन शहरों के तापमान में गिरावट
गया के न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री, अररिया में 2.5 डिग्री, औरंगाबाद में 2.3 डिग्री, कटिहार में 1.4 डिग्री, भोजपुर में दो डिग्री, छपरा में 0.7 डिग्री, मोतिहारी में 0.5 डिग्री, वैशाली में 1.3 डिग्री, बेगूसराय में 0.5 डिग्री, खगड़िया में 0.7 डिग्री, पूर्णिया में 1.6 डिग्री, भागलपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, बांका, किशनगंज, वाल्मीकि नगर, पुपरी, गोपालगंज के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।