Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में जल्द चलेंगी 549 नई बसें, अगस्त के अंत तक आएंगी 200 पीएम ई-बसें

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:17 AM (IST)

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 549 नई बसें शामिल होंगी, जिससे कुल बसों की संख्या 1500 से अधिक हो जाएगी। ...और पढ़ें

    बिहार में जल्द चलेंगी 549 नई बसें ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    बिहार में जल्द चलेंगी 549 नई बसें ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. निगम के बेड़े में जुड़ेंगी 549 नई बसें।

    2. अगस्त अंत तक आएंगी 200 पीएम ई-बसें।

    3. ई-बसों से कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 549 नई बसें शामिल होंगी। यह बसें अंतर्क्षेत्रीय और अंतरराज्यीय मार्गों पर चलेंगी। इसके साथ ही कुल बसों की संख्या 1500 से अधिक हो जाएंगी। वर्तमान में निगम के पास 960 से अधिक बसें है। 

    इनमें पीपीपी मोड में संचालित होने वाली बस भी शामिल है, जिससे रोजाना एक लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। नई बसों के आगमन के बाद यह संख्या दो लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है।

    अगस्त के अंत तक आ जाएंगी 200 बसें

    निगम के अनुसार, केंद्र से मिलने वाली 400 पीएम ई-बसों में से करीब 200 बस अगस्त के अंत तक आ जाएंगी। इसके अलावा 74 नॉन-एसी डीलक्स और 75 एसी डीलक्स बसें भी आ रही हैं। 

    पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत आने वाली एसी युक्त ई-बसें मुख्य रूप से निगम के छह प्रमंडलों पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया में चलाई जाएंगी। इनमें से कुछ पिंक बस के तौर पर महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए आरक्षित होंगी। एक बार चार्ज होने पर ये करीब 180 किलोमीटर तक चल सकती हैं।

    कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी 

    परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने कहा कि ई-बसों से डीजल की खपत और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे शहरों की हवा साफ रखने में मदद मिलेगी। नई बसों से न केवल शहरी क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा, बल्कि ग्रामीण और अंतरराज्यीय मार्गों पर भी यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार में 15 अगस्त तक 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, फटाफट ऐसे करें आवेदन