Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kaushal Vikas Kendra: बिहार में खुलेंगे 8000 कौशल विकास केंद्र, 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मिलेगी इंटर्नशिप

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 02:22 PM (IST)

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में 8000 कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे जहां 20 लाख युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार प्रशिक्षण ...और पढ़ें

    बिहार में युवाओं के लिए जल्द ही 8000 नए कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। सांकेतिक तस्वीर
    बिहार में युवाओं के लिए जल्द ही 8000 नए कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. बिहार सरकार का फोकस अब राज्य के युवाओं को बाजार आधारित ट्रेनिंग देने पर है।
    2. प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में कौशल विकास केंद्र पर प्रशिक्षण सुविधा दी जाएगी।
    3. युवाओं को कौशल विकास करने के बाद इंटर्नशिप भी उपलब्ध होगी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में आठ हजार कौशल विकास केंद्र (Bihar Kaushal Vikas Kendra) खोले जाएंगे। इसे लेकर श्रम संसाधन विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को मंत्रिमंडल (Bihar Cabinet) में स्वीकृति हेतु भेजने की तैयारी हो रही है। ये केंद्र विभाग के अधीन संचालित किए जाएंगे, जहां युवाओं को कौशल विकास करने के बाद इंटर्नशिप भी उपलब्ध होगी।

    इसके लिए श्रम संसाधन विभाग के तहत बिहार कौशल विकास मिशन और सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच पहले ही इकरारनामा हो चुका है। इसके अनुसार, राज्य में 20 लाख युवाओं को बाजार आधारित मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    2654 प्रखंडों में नहीं है कौशल विकास केंद्र

    मिली जानकारी के अनुसार, सभी प्रखंड मुख्सालयों में कौशल विकास केंद्र का संचालन अनिवार्य किया जाएगा। अभी ऐसे 2654 प्रखंड हैं जहा कौशल विकास केंद्र नहीं है। ऐसे प्रखंड मुख्सालयों में दिसंबर तक कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। ऐसे प्रखंडों के युवाओं को दूसरे प्रखंडों में जाकर प्रशिक्षण लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

    विभागीय समीक्षा बैठक में क्या पता चला?

    • बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा सोलह सहयोगी विभागों एवं 2714 प्रशिक्षण केंद्रों पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    • इसकी निगरानी मुख्यालय स्तर पर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम सकिया जा रहा है।
    • कुल 240 घंटे का प्रशिक्षण होता है जिसमें भाषा एवं संवाद कौशल का प्रशिक्षण 80 घंटे तय है।
    • बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान के लिए 120 घंटे और व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण के लिए 40 घंटे तय है।

    22.50 लाख प्रशिक्षित युवाओं का प्रमाणीकरण

    अभी तक राज्य में 31 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जा चुका है। इनमें से 22.50 लाख प्रशिक्षित युवाओं का प्रमाणीकरण किया जा चुका है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 45 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी हो रही है।

    इंजीनियरिंग कॉलेजों व पॉलिटेक्निक संस्थानों में बनेगा टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप

    राज्य के सभी 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों और 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के लिए टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप बनेगा। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तकनीकी संस्थानों में टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप का निर्देश दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह ग्रुप विद्यार्थियों को उच्च व गुणवत्ता से परिपूर्ण तकनीकी शिक्षा व शोध कार्य प्रदान करने के लिए सहायता करेगा। नवाचार को बढ़ावा देगा। इसके लिए प्रत्येक तकनीकी संस्थान को जल्द ही पांच लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Bihar Smart Meter: सरकारी दफ्तरों में बकाया भुगतान के बावजूद लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर, एक्टिव हुए अधिकारी

    ये भी पढ़ें- Saran Pacs Election: पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, 5 चरणों में होगा मतदान; 516811 मतदाता डालेंगे वोट