Kal Ka Mausam 23 May: बिहार को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 2 दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
Weather Update 23 May 2026: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जहां कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा, वहीं आंधी-तूफान और बारिश का भी अलर्ट ह ...और पढ़ें
-1779455832839_m.webp)
आंधी-बारिश का अलर्ट। (जागरण)
HighLights
24 मई तक बिहार के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप।
अगले दो दिनों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट।
25 मई को 70 किमी प्रति घंटा की आंधी की चेतावनी।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। एक तरफ जहां राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) का सितम जारी है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं ने दस्तक दी है, जिससे कहीं राहत तो कहीं नुकसान की स्थिति बनी हुई है।
आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बिहार में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं।
कई इलाकों में 24 मई तक हीटवेव की भी संभावना है। पटना में गर्मी के साथ आंधी की संभावना है। पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
कुछ स्थानों पर हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के कुछ स्थानों पर 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, विशेष रूप से मधुबनी जिले के झंझारपुर में 9 सेमी और लखनौर में 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
तापमान की बात करें तो बिहार के कुछ स्थानों पर अधिकतम और रात का (न्यूनतम) तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है, जिससे उमस और गर्मी का अहसास बढ़ा है।
मौसम विभाग ने 22 से 28 मई 2026 के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार बिहार के लोगों को दोतरफा मौसम का सामना करना पड़ेगा:
हीट वेव (लू) का अलर्ट (22-24 मई): बिहार के कुछ इलाकों में 22 से 24 मई के दौरान भीषण लू (Heat Wave) चलने की प्रबल संभावना है । इस दौरान दोपहर के समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है ।
हल्की से मध्यम बारिश: पूरे सप्ताह यानी 22 से 28 मई के दौरान बिहार में गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा होने के आसार हैं ।
खबरें और भी
25 मई को विशेष चेतावनी: 25 मई को बिहार में मौसम अधिक आक्रामक हो सकता है । इस दिन विशेष रूप से गरज के साथ जोरदार आंधी आने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं । साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी होगी।