Bihar News: ट्रेन में सीट विवाद बना खूनी जंग, आरा के कबड्डी खिलाड़ियों को पीटा
आरा के कबड्डी खिलाड़ियों को साउथ बिहार एक्सप्रेस में सीट विवाद को लेकर फतुहा के युवकों ने बेरहमी से पीटा। पटना जंक्शन से ट्रेन छूटने के बाद हुई इस घटन ...और पढ़ें

HighLights
ट्रेन में सीट को लेकर कबड्डी खिलाड़ियों पर हमला।
साउथ बिहार एक्सप्रेस में हुई मारपीट में खिलाड़ी घायल।
एस्कॉर्ट पार्टी ने एक हमलावर को ट्रेन से दबोचा।
संवाद सूत्र, मोकामा। सीट पर बैठने को लेकर आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस में कबड्डी खिलाड़ियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इस घटना में चार-पांच खिलाड़ी जख्मी हो गये हैं। घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई। हंगामा सुनकर पहुंची एस्कार्ट पार्टी के जवानों ने एक गुंडे को दबोच लिया।
मारपीट की यह घटना पटना से ट्रेन के रवाना होने के बाद हुई। बताया जाता है कि 13288 डाउन साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा से खुलकर दुर्ग जा रही थी। इस ट्रेन पर आरा से करीब दस कबड्डी खिलाड़ी मैच खेलने लखीसराय जा रहे थे।
सभी खिलाड़ी ट्रेन के एस-1 डिब्बे में सफर कर रहे थे। पटना जंक्शन पर इसी डिब्बे में फतुहा के भी कई युवक चढ़ गये। इन युवकों की सीट पर बैठने को लेकर कबड्डी खिलाड़ियों से बकझक हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि बेल्ट और मुक्के से चार-पांच युवक खिलाड़ियों पर टूट पड़े।
देखते ही देखते ट्रेन का डिब्बा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सामाजिक तत्वों ने कबड्डी खिलाड़ियों को बेरहमी से जमकर पीटा। कुछ यात्रियों ने खिलाड़ियों को बचाने का प्रयास भी किया, मगर उन गुंडों के आगे यात्री विवश हो गये।
खबरें और भी
करीब आधे घंटे तक खिलाड़ियों पर बेल्ट और मुक्के से प्रहार किया गया। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एस्कार्ट पार्टी के जवान भी पहुंच गये। पुलिस को देखते ही सभी ट्रेन से उतरकर फरार हो गये।