Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सख्ती बढ़ी: Bihar Transport Department का बड़ा फैसला, बिना VLTD नहीं होगा वाहनों का रजिस्ट्रेशन

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 09:56 AM (IST)

    बिहार परिवहन विभाग ने वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस और परमिट के लिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) और इमरजेंसी बटन अनिवार्य कर दिया है। यह नियम बसों ...और पढ़ें

    स्कूल बसों में भी जरूरी होगा सिस्टम

    स्कूल बसों में भी जरूरी होगा सिस्टम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Transport Department ने राज्यभर के जिलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि अब बिना व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) और इमरजेंसी बटन लगे वाहनों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और परमिट नहीं दिया जाएगा। इस फैसले का मकसद यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

    सार्वजनिक वाहनों पर रहेगा खास फोकस

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह नियम ऑटो को छोड़कर बस, टैक्सी और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं और किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई करें।

    स्कूल बसों में भी जरूरी होगा सिस्टम

    स्कूल बसों में भी VLTD और इमरजेंसी बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे छात्र-छात्राएं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अलर्ट भेज सकेंगे और समय पर मदद मिल सकेगी। विभाग इसके लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।

    कंट्रोल सेंटर को मिलेगा अलर्ट

    इस सिस्टम के जरिए वाहन की लोकेशन की रियल टाइम जानकारी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तक पहुंचेगी। ओवर स्पीडिंग या किसी तरह की छेड़छाड़ होने पर तुरंत अलर्ट जारी होगा, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सकेगी।

    खबरें और भी

    ओवर स्पीडिंग पर भी कसेगा शिकंजा

    नए सॉफ्टवेयर की मदद से वाहनों की गति पर नजर रखी जाएगी। तय सीमा से अधिक स्पीड होने पर वाहन स्वतः सिस्टम में चिन्हित हो जाएगा और संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है।

    जिला स्तर पर बनेगी निगरानी टीम

    विभाग ने निर्देश दिया है कि जिला स्तर पर अधिकारियों की टीम बनाई जाए, जो स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों से समन्वय कर इस व्यवस्था को लागू कराए। सभी संबंधित पक्षों को नियमों की जानकारी देना भी टीम की जिम्मेदारी होगी।

    अभियान चलाकर होगा लागू

    इस व्यवस्था को लागू करने के लिए राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिन वाहनों में अब तक यह उपकरण नहीं लगाए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द इसे लगवाने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।