Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC TRE 4: बिहार में 32 हजार शिक्षकों की बंपर बहाली, प्लस-टू स्कूलों को मिलेंगे सबसे ज्यादा 16100 टीचर

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 01:11 PM (IST)

    टीआरई-4 के तहत बिहार में 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति होगी, जिसमें सर्वाधिक 16,100 शिक्षक प्लस-टू विद्यालयों के लिए होंगे। पहली बार जिलावार आकलन के बाद ...और पढ़ें

    बिहार में 32 हजार शिक्षकों की बंपर बहाली (AI Generated Image)

    बिहार में 32 हजार शिक्षकों की बंपर बहाली (AI Generated Image)

    HighLights

    1. टीआरई-4 में 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति, 16,100 प्लस-टू विद्यालयों को।

    2. जिलावार आकलन से पता चला, प्लस-टू साइंस शिक्षकों की सर्वाधिक कमी।

    3. प्राथमिक विद्यालयों में सबसे कम 3847 शिक्षक, पूर्णिया, जमुई में कमी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। टीआरई-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जो अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजी गई है उसके तहत सबसे अधिक 16,100 शिक्षकों की नियुक्ति प्लस-टू विद्यालयों के लिए होनी है। सबसे कम शिक्षक 3847 प्राथमिक विद्यालयों के लिए नियुक्त होंगे।

    जिलावार रिक्ति की संख्या का ब्योरा भेजा गया

    शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने टीआरई-4 के तहत होने वाली नियुक्ति के संबंध में बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब यह आकलन कराया गया है कि किस जिले में कितनी संख्या में शिक्षकों की कमी है। उसी के हिसाब से शिक्षकों की बहाली को ले अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी गई।

    आकलन के क्रम में यह बात सामने आई कि सबसे अधिक शिक्षकों की कमी प्लस-टू विद्यालय के लिए है। प्लस-टू के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षक काफी कम है। इसमें भी साइंस स्ट्रीम के शिक्षकों की कमी अधिक है, इसलिए बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी गई अधियाचना में विषयवार रिक्ति का जिक्र किया गया है।

    सबसे कम 3847 शिक्षकों की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों के लिए

    टीआरई-4 के तहत सबसे कम नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों के लिए होनी है। प्राथमिक विद्यालयों के लिए 3847 शिक्षकों की बहाली होनी है।

    रिक्ति के आकलन के क्रम मे यह बात सामने आई कि पूर्णिया, जमुई व अररिया जिले में स्वीकृत पद की तुलना में एक हजार शिक्षकों की कमी है। इस लिहाज से इन तीनाें जिले के लिए एक हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

    खबरें और भी

    मध्य विद्यालयों में 8563 तथा माध्यमिक को लेकर 3877 की नियुक्ति

    प्लस-टू विद्यालय के बाद सबसे अधिक नियुक्ति मध्य विद्यालयों के लिए होनी है। बीपीएससी को मध्य विद्यालय के लिए 8563 शिक्षकों की बहाली होनी है। वहीं माध्यमिक विद्यालय के 3877 शिक्षकों को नियुक्त किया जाना है।

    शिक्षा विभाग अन्य विभागों के विद्यालयों के लिए भी शिक्षक उपलब्ध कराएगा

    नई नियुक्ति के पहले ही शिक्षा विभाग अन्य विभागों के लिए भी प्रतिनियुक्ति के आधार पर शिक्षक उपलब्ध कराएगा। इनमें अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़ा वर्ग की देखरेख में चलने वाले विद्यालय हैं। नयी नियुक्ति के बाद विभाग को अतिरिक्त शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती: भागलपुर को मिलेंगे 520 नए टीचर, प्राइमरी स्कूलों में नो-वैकेंसी

    यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बीपीएससी ने शिक्षकों के 19978 पदों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, 9th से 12th के लिए आवेदन होंगे शुरू