यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: राज्य भर में मौसम रहेगा शुष्क, सुबह के समय कोहरा और दिन में खिली रहेगी धूप
आज बिहार के अधिकतम इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो वैशाली खगड़िया अररिया और बक्सर ...और पढ़ें

HighLights
- पटना में न्यूनतम 20 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान
- मुजफ्फरपुर में न्यूनतम 22 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान
डिजिटल डेस्क, पटना। आज बिहार के अधिकतम इलाकों में मौसम शुष्क (सूखा) रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में आज न्यूनतम 20 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की आशंका जताई गई है। राज्य भर में आज कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है।
34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया पारा
पिछले 24 घंटों में वैशाली में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां पारा 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज भी इस जिले में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
बता दें कि वैशाली के बाद खगड़िया, अररिया और बक्सर जिले में ज्यादा तापमान देखने को मिला। जहां एक तरफ तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में ज्यादा तापमान की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह के समय अधिकतम इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं, दिन के समय लोग कड़ी धूप का एहसास करेंगे। ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस मौसम में बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा है।
गेहूं की बुआई करने का समय
गौरतलब है कि हाल ही में जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय मौसम विज्ञानी डा.ए सतार ने लगातार मौसम परिवर्तन को देखते हुए किसानों को फसल चक्र में बदलाव का सुझाव दिया था।
उन्होंने कहा कि 25 नवंबर तक गेहूं की बुआई खत्म करने का समय सही है। उन्होंने बताया कि अनियमित मानसून को ध्यान में रखते हुए खेती करने की जरूरत है। रबी में गेहूं के साथ मक्के की बुआई पर शोध में पाया गया कि 25 नवंबर तक हर हाल में बुआई समाप्त कर करनी होगी।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि उस तिथि तक बुआई कर ली जाए तो पौधे में फूल तथा परिपक्वता की अवस्था में विपरीत मौसम के कुप्रभाव को कम किया जा सकता है। उसी तरह से रबी मक्का बुआई का समय 10 से 30 नवम्बर के बीच माना गया है।