Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, पटना में छिटपुट बौछारों के साथ बढ़ेगी उमस
बिहार के छह जिलों में शनिवार को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पटना में छिटपुट वर्षा के साथ उमस बढ़ने की संभावना है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी।
पटना में छिटपुट वर्षा और उमस बढ़ने के आसार।
मानसून ट्रफ के कारण प्रदेश में वर्षा जारी।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बने होने के कारण पटना सहित अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई है। शुक्रवार को पटना सहित गया, भागलपुर, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, फारबिसगंज, मोतिहारी, शेखपुरा, वैशाली, जहानाबाद आदि जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ हल्की वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को राज्य के छह जिलों के अररिया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, सिवान एवं पश्चिमी चंपारण जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना सहित अन्य भागों में छिटपुट वर्षा के आसार है।
प्रदेश के अन्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर और, इंदौर, पश्चिमी विदर्भ और उससे सटे दक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपर डिप्रेशन के केंद्र और दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है।
इनके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ सुबह 10 बजे झमाझम वर्षा हुई। इसके बाद दोपहर में धूप निकलने से उमस का प्रभाव बना रहा।
खबरें और भी
राजधानी में 1.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागाें में वर्षा दर्ज हुई। खगड़िया के बलतारा में 60.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। मोतिहारी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री वृद्धि के साथ 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 35.7 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधि बने रहने की संभावना है।
इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
किशनगंज के ठाकुरगंज में 53.4 मिमी, पोठिया में 36.4 मिमी, भागलपुर के नारायणपुर में 35.2 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 28.0 मिमी, दरभंगा के मनीगाछी में 27.0 मिमी, भागलपुर के शाहकुंड में 25.2 मिमी, बेगूसराय के नवाकोठी में 22.6 मिमी, बेगूसराय के भगवानपुर में 20.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 20.2 मिमी, सुपौल के बसुआ में 20.0 मिमी, समस्तीपुर के दलसिंहसराय में 19.0 मिमी, सारण के परसा में 18.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 18.0 मिमी, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 17.4 मिमी, वैशाली के लालगंज में 17.2 मिमी, किशनगंज के दिघलबैंक में 17.2 मिमी, मुंगेर के तारापुर में 16.0 मिमी, समस्तीपुर में 15.8 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 15.2 मिमी, खगड़िया के अलौली में 14.8 मिमी, अररिया में 14.6 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 14.2 मिमी एवं जमुई के चकाई में 14.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 34.3 | 27.3 |
| गया | 35.2 | 26.6 |
| भागलपुर | 34.6 | 26.7 |
| मुजफ्फरपुर | 32.2 | 27.6 |