Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today : बारिश के बीच लोग करेंगे मतदान, 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

    Updated: Mon, 13 May 2024 07:09 AM (IST)

    Bihar Weather News पटना और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण शिवहर सीतामढ़ी मधुबनी सुपौल अररिया व किशनगंज में ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. 34.1 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान
    2. 38.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा सबसे गर्म
    3. 93.4 मिमी गौनाहा में सर्वाधिक वर्षा दर्ज

    जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather News लोकसभा के चौथे चरण के मतदान के दिन लोगों को मौसम का साथ मिलेगा। मतदान वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ पुरवा हवा का प्रवाह होने से मौसम अनुकूल बना रहेगा। दरभंगा, मुंगेर समेत अन्य भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार जताए गए हैं।

    पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में सोमवार के बाद तीन से चार डिग्री की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।

    शेखपुरा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज

    Bihar News रविवार को पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ राजधानी का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 38.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    बीते 24 घंटों के दौरान प​श्चिम चंपारण के गौनाहा में सर्वाधिक वर्षा 93.4 मिमी दर्ज की गई। रामनगर में 42.2 मिमी, गया में 35.4 मिमी, बोधगया में 32.8 मिमी, नवादा में 32.6 मिमी, वाल्मीकि नगर में 29.0 मिमी, रक्सौल में 23.0 मिमी, शिवहर में 15.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना   34.1 26.3

    गया 35.3 22.6

    भागलपुर 34.7 23.0

    मुजफ्फरपुर 32.1 25.0

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    Bihar News: 20 दिनों में युवक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी ने घर में मचाया कोहराम; फिर ये हुआ...

    Ara News : साइड देने को लेकर हुआ लफड़ा, रोडरेज के प्रतिशोध में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली मारी, दो पर FIR