यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today : पटना सहित 14 शहरों का बिगड़ा मौसम, इन आठ जिलों में चढ़ा पारा; 'लू' को लेकर येलो अलर्ट जारी
Bihar Weather Today बिहार में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ इलाकों में तापमान 45 पार पहुंच चुका है। पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में गर्म पछु ...और पढ़ें

HighLights
- लू की चेतावनी को लेकर येलो व औरेंज अलर्ट जारी
- पांच दिनों बाद रविवार की शाम से मौसम ने करवट ली
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today मौसम के तामझाम ने लोगों को परेशान कर दिया है। बीते पांच दिनों से राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण आर्द्रता में कमी आने के साथ प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक होने से लोग भीषण गर्मी व लू से परेशान हैं।
दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक 25-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। पांच दिनों बाद रविवार की शाम से मौसम ने करवट ली। हवा की गति कम होने के साथ पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादल भी छाए रहे।
पांच दिनों बाद गर्मी से मिली राहत
पांच दिन बाद पटना (Patna Weather) समेत 14 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां पटना का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, रविवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 अप्रैल तक पटना सहित दक्षिणी व उत्तर पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने के आसार है। इस दौरान कई जिलों में लू व भीषण लू की चेतावनी को लेकर येलो व औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें और भी
तापमान और बढ़ने की संभावना
सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों के बांका, शेखपुरा, भागलपुर, मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा व पूर्वी चंपारण जिले में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, पटना समेत दक्षिणी व उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की संभावना है।
तेज उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह होने के कारण वायुमंडल के निचले हिस्सों में नमी की मात्रा कम होने पर तापमान में वृद्धि होती है। नमी कम रहने व बादल नहीं बनने के कारण सूर्य की किरणें तीखी व सीधे पहुंच रही है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।
40 पार प्रमुख शहरों का तापमान
प्रमुख शहरों का तापमान
श हर अधिकतम न्यूनतम
यह भी पढ़ें-
Bihar Politics: सीमांचल साधने बिहार आएंगे पीएम मोदी, 80 बनाम 20 की सियासत में कितने होंगे कामयाब?