Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: '...करारा जवाब मिलेगा', I.N.D.I.A की रांची रैली से पहले तेजस्वी की हुंकार; बताया BJP का भविष्य

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 02:47 PM (IST)

    Ranchi Ulgulan Nyay Rally रांची में आज विपक्षी दलों का महाजुटान है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। रांची में होने वाले न्याय उलगुलान रैली में ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav: '...करारा जवाब मिलेगा', I.N.D.I.A की रांची रैली से पहले तेजस्वी की हुंकार; बताया BJP का भविष्य (फाइल फोटो)
    Tejashwi Yadav: '...करारा जवाब मिलेगा', I.N.D.I.A की रांची रैली से पहले तेजस्वी की हुंकार; बताया BJP का भविष्य (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इंडिया ब्लॉक की पार्टियां एकजुट हैं- तेजस्वी यादव
    2. 400 सीटों की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप- तेजस्वी यादव

    एजेंसी, रांची। Ranchi Ulgulan Nyay Rally झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को इंडी गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन है। रैली में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव उलगुलान रैली को लेकर रांची पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने यह दावा किया कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय का भाजपा को करारा जवाब देंगे।

    उलगुलान न्याय रैली में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने आगे यह भी कहा कि इंडी गठबंधन का उद्देश्य देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

    तेजस्वी यादव का भाजपा पर करारा हमला

    उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के लोग पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय पर भाजपा को करारा जवाब देंगे। हमारा उद्देश्य देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इंडिया ब्लॉक की पार्टियां एकजुट हैं। 400 सीटों की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है।

    इस रैली में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के विपक्षी गुट के लिए शक्ति प्रदर्शन के तौर पर रैली को संबोधित कर सकती हैं।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी के रैली में शामिल होने की संभावना कम 

    पार्टी के राज्य नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रैली में शामिल होने की संभावना नहीं है। रैली के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रांची पहुंचे हैं। प्रभात तारा मैदान में होने वाली रैली में कुल 28 राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे.

    इस बीच भाजपा ने इस रैली के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि इंडिया ब्लॉक खुलेआम वाहनों पर झंडे और बैनर लगा रहे हैं। रैली के लिए पोस्टर और होर्डिंग लगा रहे हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

    ये भी पढ़ें- 

    Ranchi Ulgulan Nyay Rally: रांची में आज 'इंडी' गठबंधन का महाजुटान, हेमंत और केजरीवाल की पत्नी रहेंगी मौजूद

    पीएम मोदी पर विवादित बयान: नजरुल इस्लाम समर्थक संग पहुंचे नगर थाना, माफीनामा में लिखी ये 2 बात; अब मामला शांत