Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: मानसून की टूटी कमर, भारी बारिश के आसार नहीं; फिर आज कैसा रहेगा मौसम?

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 07:52 AM (GMT+05:30)

    Bihar Weather Update बिहार में मानसून कमजोर पड़ चुका है जिसकी वजह से राजधानी समेत आसपास के जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा नहीं होगी। हालांकि इ ...और पढ़ें

    Bihar Weather: आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
    Bihar Weather: आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

    HighLights

    1. राजधानी समेत अन्य जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार
    2. 2.4 मिमी पटना जिले के श्रीपालपुर में दर्ज की गई वर्षा

    जागरण संवाददाता, पटना : राजधानी समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून कमजोर होने के कारण भारी वर्षा नहीं होगी। इस दौरान छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पटना व आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। गत 24 घंटों के दौरान भभुआ, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सिवान, शिवहर, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पटना के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

    भभुआ के रामपुर में 32.6 मिमी और पटना के श्रीपालपुर में 2.4 मिमी वर्षा हुई। मंगलवार को पटना व आसपास क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाए रहे।

    मानसून ट्रफ जैसलमेर, शिवपुरी, रांची, दीघा होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तरप्रदेश व आसपास बना हुआ है।

    उमस भरी गर्मी से नहीं मिलने वाली है राहत

    मुजफ्फरपुर में धूप के तेवर देख ऐसा लग ही नहीं रहा कि भादो का महीना चल रहा है। सुबह होते ही धूप कड़ी हो रही है। इस बीच मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली तो उमस से परेशानी रही।

    इस दौरान अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

    उत्तर बिहार के जिलों का मौसम

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने मंगलवार को अगले 17 सितंबर तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

    इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में हल्की वर्षा हो सकती है। वैसे आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।