Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather on New Year: 1 जनवरी को पिकनिक का मजा हो सकता है किरकिरा, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 07:51 AM (GMT+05:30)

    Bihar Weather बिहार में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद नए साल का मजा किरकिरा हो सकता है। पिकनिक पर जाने से पहले मौसम की जानकारी लेकर जरूर जाएं। मौसम विभा ...और पढ़ें

    1 जनवरी को बिहार में बिगड़ेगा मौसम (जागरण)
    1 जनवरी को बिहार में बिगड़ेगा मौसम (जागरण)

    HighLights

    1. नए साल पर बिहार में कड़ाके की ठंड से होगा बुरा हाल
    2. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: नए साल के आगमन में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में लोग 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर लोगों ने पिकनीक के लिए सबसे अधिक प्लान बनाकर रखा है। तो चलिए जानते हैं कि नए साल यानी 1 जनवरी को मौसम कैसा रहेगा? 

    दरअसल, नए साल के आगमन से ठीक पहले राजधानी समेत प्रदेश का मौसम ने करवट ले लिया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड भरी पछुआ हवा के प्रवाह से पटना समेत प्रदेश में ठंड में वृद्धि होने के साथ तापमान में भी गिरावट आई है।

    नए साल पर कंपकंपाएगी ठंड

    नए साल पर लोगों का स्वागत कड़ाके की ठंड से होगा। सुबह से लेकर शाम तक तेज हवा और कनकनी परेशान कर सकती है।  मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान अधिसंख्य भागों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

    सोमवार को कैसा रहा पटना का मौसम

    सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह में कोहरे का प्रवाह व शाम में कनकनी बनी रही। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।   पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    इस सीजन में पटना के अधिक तापमान में सबसे अधिक गिरावट

    इस सीजन में पहली बार पटना के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 25.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा अगवानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। नौ जिलों में सासाराम, डेहरी औरंगाबाद, गया, किशनगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    आरा में ठंड से बुरा हाल

    हवाई सेवा प्रभावित

    मौसम में आई खराबी के कारण स्पाइसजेट की मुंबई-दरभंगा फ्लाइट सोमवार की सुबह पटना में हवाई चक्कर लगाने के बाद वाराणसी डायवर्ट कर दी गई। वहां विमान को लैंड कराया गया। एक घंटे तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुकने के बाद विमान ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी।

    यात्री और क्रू मेंबर्स विमान में ही रहे। स्पाइजेट के पदाधिकारी आनंद कुमार देवड़ा ने बताया कि दरभंगा का मौसम अनुकूल नहीं था। इसके चलते फ्लाइट चक्कर काटने के बाद डायवर्ट कर दिया गया।

    बढ़ी बिजली की खपत

    ठंड बढ़ने के बाद बिजली की खपत धीमी गति से बढ़नी शुरू हो गई है। 48 घंटे में 10 मेगावाट बिजली की मांग में बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम बिजली की मांग 375 मेगावाट हुई। जबकि शनिवार को 365 मेगावाट, रविवार को 372 मेगावाट बिजली की खपत हुई।

    Jharkhand Weather: झारखंड में 1 जनवरी को मौसम बिगड़ने का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील

    Delhi Weather and AQI Today: दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शिमला से भी ठंडा रहा नोएडा; जानिए AQI का हाल