Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: झारखंड में 1 जनवरी को मौसम बिगड़ने का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 09:09 AM (IST)

    Jharkhand Weather Today झारखंड में नए साल के आगमन के ठीक पहले आसपास के जिलों में तापमान गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले दो दिनों ...और पढ़ें

    झारखंड में 1 जनवरी को बिगड़ सकता है मौसम (जागरण)
    झारखंड में 1 जनवरी को बिगड़ सकता है मौसम (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड में ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन बढ़ाई
    2. 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News Hindi: झारखंड में उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा ने राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों का तापमान गिरा दिया है। शाम में बह रही ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। नए साल पर पिकनिक का मजा किरकिरा हो सकता है। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

    5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

    इस ठंड का असर अगले तीन दिनों तक देखने को मिलेगा। तापमान गिरने से शाम ढलते ही लोगों की संख्या कम होने लगी है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की उम्मीद है।

    यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने दी है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    1 जनवरी को कोहरा छाया रहेगा

    केंद्र के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मंगलवार को राज्य के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।

    खबरें और भी

    पिछले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकार्ड किया गया। वहीं रांची का अधिकतम 26.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ठंड से बचने के लिए निम्नलिखित सुझावों का पालन करें:

    • गर्म कपड़े पहनें: मोटे और गर्म कपड़े जैसे कि स्वेटर, जैकेट, और मोज़े पहनें।
    • टोपी और दस्ताने पहनें: सिर और हाथों को गर्म रखने के लिए टोपी और दस्ताने पहनें।
    • स्कार्फ और मफलर पहनें: गले और चेहरे को गर्म रखने के लिए स्कार्फ और मफलर पहनें।

    घर और कार्यस्थल

    • गर्म पानी का उपयोग करें: नहाने और हाथ धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें।
    • हीटर का उपयोग करें: घर और कार्यस्थल में हीटर का उपयोग करें ताकि तापमान गर्म रहे।
    • दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें: ठंडी हवा को बाहर रखने के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।

    Bihar Weather on New Year: 1 जनवरी को पिकनिक का मजा हो सकता है किरकिरा, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

    Delhi Weather and AQI Today: दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शिमला से भी ठंडा रहा नोएडा; जानिए AQI का हाल