Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: महापर्व छठ पर ऐसा रहेगा मौसम, सुबह-शाम छाएगी धुंध; गया में प्रदेश का न्यूनतम तापमान दर्ज

    By Akshay PandeyEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 07:32 AM (IST)

    Bihar Weather Update बिहार से प्रमुख त्योहारों में से एक महापर्व छठ आने ही वाला है। इसे लेकर बिहारी तैयारियां कर रहे हैं। महापर्व मौसम शुष्क बना रहेगा ...और पढ़ें

    Bihar Weather: महापर्व छठ पर ऐसा रहेगा मौसम, सुबह-शाम छाएगी धुंध; गया में प्रदेश का न्यूनतम तापमान दर्ज
    Bihar Weather: महापर्व छठ पर ऐसा रहेगा मौसम, सुबह-शाम छाएगी धुंध; गया में प्रदेश का न्यूनतम तापमान दर्ज

    HighLights

    1. तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना
    2. 17.1 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान

    जासं, पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ पर मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में अर्घ्य के दौरान सुबह-शाम साथ धुंध का प्रभाव रहेगा। वहीं, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।

    धुंध का प्रभाव

    ऐसे में ठंड का प्रभाव थोड़ा कम रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में धुंध का प्रभाव बना रहा। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया व वाल्मीकि नगर में धुंध का अधिक प्रभाव रहा।

    गया में न्यूनतम तापमान दर्ज

    13.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में प्रदेश का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत 21 शहरों के अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई।

    31.2 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ के कारण सुबह-शाम में ठंड का प्रभाव बना रहेगा। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध का असर रहेगा। हालांकि, धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य रहेगा।

    ये भी पढे़ं -

    यहां भाईयों को खूब कोसती हैं बहनें, मर जाने तक का देती हैं श्राप; जानिए बिहार की एक अनोखी परंपरा

    कर्मियों के कानों पर नहीं रेंगी जूं, आदेश के बावजूद पंचायत भवन में कोई नहीं बैठता; पड़ताल में हुआ खुलासा

    खबरें और भी