Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पटना में बूंदाबांदी की संभावना, इन जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 07:50 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में दो दिनों से मानसून कमजोर पड़ चुका है। इससे वर्षा में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी व पश्चिम चंपारण व गोपालगंज जिले ...और पढ़ें

    Bihar Weather: पटना में बूंदाबांदी की संभावना, इन जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी
    Bihar Weather: पटना में बूंदाबांदी की संभावना, इन जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी

    HighLights

    1. राजधानी में हल्की वर्षा के आसार
    2. उत्तर बिहार में वर्षा की सक्रियता में कमी

    जागरण संवाददाता, पटना : राजधानी समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से वर्षा में कमी आई है। बीते 24 घंटों के दौरान 12 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भागों का मौसम सामान्य बना रहा।

    मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वी व पश्चिम चंपारण व गोपालगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके साथ ही उत्तरी भागों के अनेक स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है। पटना सहित शेष जिलों में बादल छाए रहने से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

    वर्षा का हाल

    सोमवार को पटना समेत शेष जिलों में बादल छाए रहने के साथ वाल्मीकि नगर में 10.6 मिमी, मोतिहारी में 26.2 मिमी वर्षा हुई, जबकि शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान जमुई के गरही में 19.0 मिमी वर्षा हुई।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, बालासोर होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है।

    इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसून थोड़ा कमजोर रहेगा। अधिसंख्य स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

    यह भी पढ़ें - KK PathaK के आदेश को नजरअंदाज कर रहे कोचिंग संस्‍थान! नहीं बताई छात्रों की सही संख्‍या, विभाग ने लिया एक्‍शन

    उत्तर बिहार में मौसम का हाल

    जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।

    वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले चार दिनों में उत्तर बिहार के जिलो में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। तराई तथा मैदानी भागों के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद वर्षा की सक्रियता में कमी आएगी।

    खबरें और भी