Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में किसानों के लिए खुशखबरी! इस फल की खेती पर 45 हजार रुपए दे रही है राज्य सरकार, यहां जानें पूरी बात

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 11:39 AM (IST)

    बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एक फल की खेती करने पर बिहार सरकार ने बड़ी सब्सिडी देने की घोषणा की है। किसान इस अनुदान के ज ...और पढ़ें

    खेती करते किसान की तस्वीर। फाइल फोटो
    खेती करते किसान की तस्वीर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पपीता की खेती पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार
    2. इच्छुक किसानों को ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा सब्सिडी के लिए अप्लाई

    पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। अगर आप बिहार के किसान हैं और हर तरह की खेती करते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राज्य सरकार एक फल की खेती पर जबरदस्त सब्सिडी दे रही है। बिहार सरकार ने जिस फल की खेती पर अनुदान की घोषणा की है, उसका नाम 'पपीता' है। 

    खेती पर सरकार की तरफ से खर्च तय 

    पपीता की खेती पर नीतीश सरकार बिहार में 75 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। बिहार सरकार की तरफ से यह सब्सिडी एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत दी जा रही है। सरकार की तरफ से प्रति हेक्टेयर पपीता की खेती पर खर्च 60 हजार रुपये तय किया गया है। 

    इस निर्धारित राशि पर बिहार सरकार 75 प्रतिशत अनुदान दे रही है। इसका मतलब है कि बिहार सरकार किसानों को पपीता की खेती पर 45 हजार रुपये का लाभ देगी। अन्नदाताओं को पपीता की खेती के लिए महज 15 हजार रुपये खर्च करने होंगे।

    यहां करना होगा अप्लाई

    पपीता की खेती करने के इच्छुक बिहार के किसान एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए इच्छुक किसानों को उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in के माध्यम से अप्लाई करना होगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'श्रीकृष्ण हल ढूंढ लेंगे.. उनसे बड़ा कोई नहीं', सनातन धर्म; INDIA या भारत के मुद्दे पर लालू का BJP पर प्रहार 

    इस सब्सिडी के लिए किसानों को अपने कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने पड़ेंगे। कृषि विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक को जमीन की रसीद, आधार कार्ड, पहचान पत्र, फोटो और बैंक पासबुक का विवरण देना होगा।

    बड़े पैमाने पर यहां होती है पपीता की खेती

    गौरतलब है कि बिहार के मधुबनी और समस्तीपुर में बड़े पैमाने पर पपीता की खेती होती है। यहां किसान अलग-अलग तरह का पपीता उगाते हैं। कुछ किसान इसकी खेती से अच्छी कमाई करने में कामयाब होते हैं।