Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पुरवा हवा ने बढ़ाया पटना सहित 23 शहरों का तापमान, कार्तिक महीने में हल्की गर्मी का एहसास

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 07:31 AM (IST)

    Bihar Weather Update बिहार में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही कुछेक इलाकों में हल्के दर्जे का कोहरा का प्रभाव बना हु ...और पढ़ें

    Bihar Weather: पुरवा हवा ने बढ़ाया पटना सहित 23 शहरों का तापमान, कार्तिक महीने में हल्की गर्मी का एहसास
    Bihar Weather: पुरवा हवा ने बढ़ाया पटना सहित 23 शहरों का तापमान, कार्तिक महीने में हल्की गर्मी का एहसास

    HighLights

    1. हफ्ते भर तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं
    2. उसके बाद तापमान में आंशिक गिरावट का पूर्वानुमान

    प्रभात रंजन, पटना। राजधानी सहित प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पुरवा के प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। सुबह के समय हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में हल्के दर्जे का कोहरा का प्रभाव बना हुआ है।

    वहीं, पटना सहित अन्य जिलों में धुंध की स्थिति बनी हुई है। दिन में तीखी धूप से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि होने से लोगों को कार्तिक महीने में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है।

    तापमान में आंशिक गिरावट का पूर्वानुमान

    मौसम विज्ञान एसके पटेल ने बताया कि हफ्ते भर तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। उसके बाद तापमान में आंशिक गिरावट का पूर्वानुमान है।

    मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़े के अनुसार, बीते चार वर्षों में अक्टूबर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही।

    तापमान बीते वर्ष की तुलना में इस बार अधिक

    पटना के न्यूनतम व अधिकतम तापमान बीते वर्ष की तुलना में इस बार अधिक रहा। बीते वर्ष 28 अक्टूबर को पटना का न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इस वर्ष 22 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विज्ञानी के अनुसार, जब प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रवाह होता है तो बंगाल की खाड़ी से बर्फीली हवा साथ में आती है। इसके कारण तापमान में तेजी से गिरावट होने के साथ ठंड में वृद्धि होती है। वहीं पुरवा के कारण नमी अधिक होने से हल्की गर्मी का एहसास होता है जबकि पछुआ में गुलाबी ठंड का एहसास होता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    फिर भी दिल है हिंदुस्तानी... लंदन में दिखी बांग्ला संस्कृति की झलक, भागलपुर की साड़ी पहन सात समंदर पार थिरकीं महिलाएं

    दिवाली गिफ्ट के लिए नया आइडिया, मिठाई की जगह मेवा दे रहे लोग; बाजार अफगानी मेवों से हुआ गुलजार