बिहार में मौसम का सितम रहेगा जारी, दरभंगा समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश के ओले गिरने का अलर्ट
उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर चक्रवातीय परिसंचरण के कारण बिहार के मौसम (Bihar Weather) में बदलाव आया है। अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज ...और पढ़ें
-1775614207653_m.webp)
बिहार में मौसम का कहर जारी। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Update: उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर हवा का चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Weather Forecast के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर आंधी-पानी के आसार हैं।
अगले 24 घंटों के दौरान 12 जिलों के अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल एवं पश्चिमी चंपारण जिले के कुछ भागों में वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ आंधी-पानी को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन स्थानों पर 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। अगले 48 घंटे के दौरान अनेक भागों के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकते हैं।
मंगलवार को कैसा रहा मौसम?
मंगलवार को पटना सहित सभी जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमन 35.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
मधुबनी में हवा की गति 33 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान जमुई के चकाई में 8.6 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 2.6 मिमी, गयाजी के रफीगंज में 1.2 मिमी एवं वाल्मीकि नगर में 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पटना सहित आसपास इलाकों में शाम में आंशिक बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा, जबकि दिन में गर्मी की तपिश से लोग परेशान रहे।
प्रमुख शहरों का तापमान
सबसे गर्म दिन: गयाजी — 36.2°C
सबसे गर्म रात: पटना — 22.0°C