यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, अलर्ट जारी, इस दिन से खतरनाक शीतलहर के आसार
Bihar ka Mausam बिहार में आने वाले दिनों में ठंड से लोगों का बुरा हाल हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शीतलहर चलने से आसार हैं। वहीं इस ठंड में सबस ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रहा है।
- पश्चिमी विक्षोभ के चलते शीतलहर से लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News in Hindi: राजधानी पटना समेत प्रदेश में दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार हैं। तापमान में गिरावट आने से शीत लहर जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बताया कि दो दिनों बाद पछुआ हवा का व्यापक प्रभाव दिखेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही ठंड में काफी वृद्धि होगी
अगले दो से तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही ठंड में काफी वृद्धि होगी। सुबह व शाम कनकनी बढ़ेगी। कोहरे का असर बना रहेगा। कोहरे के कारण रेल व विमान सेवा भी प्रभावित रही। पटना सहित अन्य जिलों में सुबह आठ बजे तक 50 मीटर की दृश्यता रही।
मंगलवार को पटना समेत 27 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मोतिहारी, बांका, सबौर, समस्तीपुर के पूसा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सबौर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
राजधानी का न्यूनतम तापमान चार दिनों के दौरान 5.5 डिग्री की गिरावट के साथ 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया में बहुत घना कोहरा रहा। मंगलवार को पटना व आसपास क्षेत्र में धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली।
खबरें और भी
नार्थ ईस्ट रद, संपूर्ण क्रांति आठ घंटा विलंबित
कोहरे का कहर एक बार फिर उत्तर भारत में बढ़ गया है। इस कारण नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस को रद करना पड़ा। दिल्ली-पटना संपूर्ण क्रांति जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन लगभग आठ घंटा विलंबित रही। वहीं मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटा 50 मिनट विलंब से पहुंची। साउथ बिहार, सीमांचल एक्सप्रेस व कुर्ला-पटना चार घंटा देर रही।
राजधानी एवं कोटा एक्सप्रेस लगभग दो घंटा देर से पहुंची। श्रमजीवी एवं संघमित्रा एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देर से स्टेशन पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को उत्तर भारत में कोहरे का प्रभाव बढ़ने से ट्रेनों की गति धीमी हो गई है।
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
पटना 23 डिग्री 13 डिग्री
भागलपुर 23 डिग्री 13 डिग्री
दरभंगा 23 डिग्री 12 डिग्री
मुजफ्फरपुर 23 डिग्री 12 डिग्री
दरभंगा 23 डिग्री 12 डिग्री
बेगूसराय 23 डिग्री 12 डिग्री
यह भी पढ़ें
Bihar Politics: राजद के लिए इन 5 लोकसभा सीट को जीतना अब आसान नहीं, मिल रही बड़ी चुनौती, पढ़िए समीकरण