Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, बढ़ेगी लोगों की परेशानी

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 07:33 AM (IST)

    राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। इसके साथ ही सुबह के समय घने कोहरे ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

    बिहार में कड़ाके की ठंड की दस्तक
    बिहार में कड़ाके की ठंड की दस्तक

    HighLights

    1. बिहार में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी
    2. कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: बिहार में तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। उत्तर-पश्चिम और सीमांचल क्षेत्र में सुबह कोहरा छाया रहेगा। राजधानी सहित प्रदेश के सभी हिस्से में न्यूनतम तापमान में मामूली कमी की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 से 15 दिसंबर तक मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में बदलाव के बीच कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    • पटना- राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।
    • भागलपुर - भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है।

    ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण

    प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है। राजधानी पटना में वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। वहीं बुधवार को फुलवारीशरीफ प्रखंड के मुरादपुर में वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक हो गई।

    एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 रिकॉर्ड किया गया, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। इस गुणवत्ता की वायु में रहने से व्यक्ति को सांस संबंधी रोग हो सकते हैं। दमा के मरीज की हालत बिगड़ सकती है।

    समनपुरा का AQI 274 व दानापुर में डीआरएम कार्यालय के पास AQI 258 रिकॉर्ड किया गया। आश्चर्यजनक रूप से तारामंडल क्षेत्र में सबसे कम AQI 190 रिकार्ड किया गया।

    राजबंशी नगर में 217 तो शिकारपुर स्थित गवर्नमेंट हाईस्कूल में AQI 208 दर्ज किया गया।

    नए क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता बिगड़ रही है, शाम को वातावरण में नमी बढ़ने, सड़कों पर जाम व गांधी मैदान समेत कई इलाकों में धूल उड़ने से वायु प्रदूषण की स्थिति काफी बिगड़ गई है।

    गत दो दिनों से गांधी मैदान व आसपास वायु गुणवत्ता सबसे खराब थी। वहीं बुधवार को अनापेक्षित रूप से दानापुर, फुलवारीशरीफ समेत नए क्षेत्रों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया।

    ठंड के बढ़ते ही बढ़ा बीमारियों का खतरा

    दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से ही ठंड ने अपना असर जमाना शुरू कर दिया है। अहले सुबह व संध्या से रात्रि तक लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खिली तेज धूप थोड़ी राहत प्रदान कर रही है। सारण के मशरक में बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड का असर बढ़ने लगा है।

    खबरें और भी

    ठंड का असर अधिक बच्चों व बुजुर्गों में देखा जा रहा है। बढ़ते ठंड के बीच सावधानी न बरतने से लोग गंभीर रोग के शिकार हो सकते हैं। फिलहाल शरीर दर्द, गले में खराश, नाक बहना, गले में दर्द के सबसे अधिक मरीज देखने को मिल रहे हैं।

    डॉ. रविरंजन कुमार सिंह का कहना है कि ठंड के मौसम में लोगों के शरीर का प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। उससे कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग बीमारी के शिकार हो जाते हैं। इसलिए ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में लोग कोल्ड के शिकार होते हैं। नाक बहना, खांसी, बार बार छींक आना सामान्य लक्षण है। जो दो से तीन दिन में ठीक हो जाते हैं। सर्दियों में फ्लू का खतरा अधिक रहता है। सिर व शरीर में दर्द, सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाती है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: नौकरी के पीछे भागने की बजाय रोजगार देने वाले बनें, राज्यपाल ने युवाओं को दे दी सलाह

    Atul Subhash Suicide Case: अतुल की कैसे तय हुई थी शादी? बिहार में सिर्फ 1 दिन रही पत्नी, सामने आई नई जानकारी