Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में कब से पड़ेगी कंपकंपी वाली ठंड? 10 डिग्री से नीचे पहुंचेगा तापमान; बढ़ेंगी मुश्किलें

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 07:34 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। कंपकंपी वाली ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। पटना में 70 प्रतिशत आर्द्रता रिकॉर्ड क ...और पढ़ें

    बिहार में सर्दी परेशान करने वाली है (जागरण)
    बिहार में सर्दी परेशान करने वाली है (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। अभी फिलहाल थोड़ी कम ठंड पड़ रही है लेकिन आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आने वाले 15 दिनों में राजधानी समेत पूरे प्रदेश में कंपकंपी वाली ठंड पड़ेगी। यानी कहें तो 25 दिसंबर के बाद से ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचेगा।

    वहीं, शुक्रवार को पूसा राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मधुबनी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    पटना में 70 प्रतिशत आर्द्रता रिकॉर्ड की गई

    राजधानी की हवा में गुरुवार को 70 प्रतिशत आर्द्रता रिकार्ड की गई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में हिमालय के पर्वतीय इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है। साथ ही पश्चिमोत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चपेट में पूरा प्रदेश है।

    प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आने वाले 15 पन्द्रह दिनों में राज्य में तापमान के न्यूनतम स्तर पर जाने की उम्मीद है। पूर्व के आंकड़ों को देखें तो दिसंबर के अंतिम 15 दिनों में ठंड सर्वाधिक रिकार्ड की गई है। राज्य में बर्फीली हवाओं की गति बढ़ने के साथ-साथ लोगों को गलन महसूस होने लगी है।  

    खबरें और भी

    वातावरण में बढ़ी ठंड तो बाजारों में पसरी सन्नाटा

    सूर्यास्त के बाद के राजधानी के तापमान में काफी गिरावट आ रही है। महज दो घंटे में 7 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की शाम सात बजे ही बाजारों में ठंड के कारण भीड़ कम होने लगी। रात्रि नौ बजे तक तो बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड का असर राजधानी की सड़कों पर भी देखा गया।

    ठंड से बचने के उपाय

    • गर्म कपड़े पहनें: ठंड के मौसम में गर्म कपड़े पहनना आवश्यक है। ऊनी कपड़े, जैसे कि स्वेटर, मफलर, और दस्ताने पहनने से शरीर की गर्मी बनी रहती है।
    • गर्म पेय पदार्थ पिएं: गर्म पेय पदार्थ, जैसे कि चाय, कॉफी, और गर्म दूध पीने से शरीर को गर्मी मिलती है।
    • गर्म भोजन करें: गर्म भोजन करने से शरीर को गर्मी मिलती है। गर्म भोजन में सूप, दाल, और गर्म सब्जियां शामिल हो सकती हैं।
    • घर को गर्म रखें: घर को गर्म रखने से ठंड से बचा जा सकता है। घर में हीटर या ब्लोअर का उपयोग करके घर को गर्म रखा जा सकता है।
    • व्यायाम करें: व्यायाम करने से शरीर को गर्मी मिलती है। व्यायाम में चलना, दौड़ना, और योग शामिल हो सकते हैं।
    • गर्म पानी से स्नान करें: गर्म पानी से स्नान करने से शरीर को गर्मी मिलती है।
    • ठंडी हवा से बचें: ठंडी हवा से बचने के लिए घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।
    • गर्म बिस्तर का उपयोग करें: गर्म बिस्तर का उपयोग करने से रात में ठंड से बचा जा सकता है।

    Weather: दिल्ली-यूपी में शीतलहर का कहर, अभी और गिरेगा पारा; बिहार में ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड

    Bihar Weather: बिहार में ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, लगातार हो रही तापमान में गिरावट, आने वाले दिनों में और बदलेगा मौसम