Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेंगी मुश्किलें, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 07:29 AM (IST)

    Bihar Weather पटना समेत जिलों के मौसम में अचानक बदलाव आया है जिससे तापमान पर भी असर पड़ा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सर्द पछुआ हवा के कारण अधिकतम ...और पढ़ें

    बिहार में ठंड से बुरा हाल (जागरण)
    बिहार में ठंड से बुरा हाल (जागरण)

    HighLights

    1. पटना का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री तो 17.0 डिग्री अ​धिकतम दर्ज
    2. अन्य राज्यों में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण बिहार के लोगों की भी मुश्किलें बढ़ीं

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today Hindi: मंगलवार को पटना समेत जिलों के मौसम में अचानक बदलाव आने से इसका असर तापमान पर भी पड़ा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सर्द पछुआ हवा के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से आठ डिग्री का अंतर बना हुआ है।

    तापमान में अंतर होने के कारण लोगों को दिन में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पटना सहित नौ शहरों के तापमान में कम अंतर दर्ज किया गया।

    अगले 48 घंटे में बिगड़ सकता है बिहार का मौसम

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण घना कोहरे के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है।  घना कोहरा से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होगी। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

    सिवान में गलन भरी ठंड से परेशान रहे लोग

    जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को गलन भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। पछुआ हवा के कारण निरंतर तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड से ज्यादा परेशानी दैनिक कार्य करने वाले लोगों को हुई।

    ठंड से बचाव के लिए लोगों को विभिन्न जगह अलाव तापते देखा गया। साथ ही मकर संक्रांति पर लोगों को स्नान पूजा में परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की अल सुबह से घने कोहरे के कारण सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा।

    खबरें और भी

    घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

    घने कोहरे के कारण लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग लाइट जलाकर वाहन चलाते देखे। पूरे दिन धूप दिखाई नहीं देने से दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घर में महिला, वृद्ध व बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी।

    वे ठंड से बचाव के लिए अपने-अपने घरों में या तो रजाई, कंबल में दुबके रहे या अलाव या हीटर आदि का सहारा लेते रहे। वहीं ठंड के कारण बाजार व सड़कों पर कम ही लोग दिखाई दिए।

    भागलपुर में दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, फिर बढ़ सकती है ठंड

    दिन में ठंड का असर कम होने से शहरवासियों ने राहत महसूस की है। हालांकि, मंगलवार की रात में शहर के कुछ हिस्सों में कोहरा और धुंध छाने से राहगीरों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। फिलहाल एक-दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

    जिससे रात में ठंड की अधिकता हो सकती है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक बर्फबारी से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। जिससे रात ज्यादा सर्दिली होगी। कोहरा का असर रहेगा। धीमी गति की पछुवा चलेगी। तेज धूप निकलेगी। जिससे दिन में ठंड का असर नहीं रहेगा। हल्का बादल आता-जाता रहेगा।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के 9 जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट, अगले 24 घंटों में बढ़ सकती है परेशानी

    Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार, विजिबिलिटी हुई बेहद कम; ट्रेनों और उड़ानों पर असर