Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के 9 जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट, अगले 24 घंटों में बढ़ सकती है परेशानी

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 07:52 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड के अधिकतर जिलों में ठंड एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम त ...और पढ़ें

    झारखंड के 9 जिलों में बदलेगा मौसम (जागरण)
    झारखंड के 9 जिलों में बदलेगा मौसम (जागरण)

    HighLights

    1. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मंगलवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे
    2. 24 घंटे में राजधानी व आसपास के जिलों का दो से तीन डिग्री गिरेगा तापमान

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News in Hindi: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मंगलवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। इस कारण सुबह और देर शाम कोहरा या धुंध का असर भी देखने को मिला। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। सड़क पर चलते समय भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

    अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

    इसके बाद 16, 17, 18 और 19 जनवरी तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 15 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। यह स्थिति 19 जनवरी तक बनी रहेगी।

    इन 9 जिलों में बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी बुलेटिन की मानें तो राज्य के उत्तर दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    इस कारण इन जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। यही नहीं, हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा और इसके बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    वाहन चालकों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

    मौसम विभाग ने कोहरा या धुंध के बढ़ते असर को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरते जाने की सलाह दी है। बताया गया कि राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरा छाए रहने की स्थिति पर कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है, ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज गति से वाहन न चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए इंडिकेटर का हमेशा प्रयोग करें।

    पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

    वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का दर्ज किया गया।

    जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार जिला अंतर्गत नेतरहाट का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेंगी मुश्किलें, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

    Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार, विजिबिलिटी हुई बेहद कम; ट्रेनों और उड़ानों पर असर