Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में ठंड कब देगी दस्तक? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 08:01 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में भारी बारिश के बाद अब ठंड जल्द ही दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया है कि 4 दिनों बाद कई जिलों में बारिश ...और पढ़ें

    बिहार में जल्द देगी ठंड दस्तक (जागरण फोटो)
    बिहार में जल्द देगी ठंड दस्तक (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बिहार में 4 दिन के बाद कई जिलों में बारिश के आसार
    2. दिवाली से पहले बिहार में ठंड दे देगी दस्तक

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राजधानी पटना समेत प्रदेश से मानसून सीजन समाप्त होने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी है। इससे मौसम शुष्क होने के साथ पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है।

    बिहार में 4 दिनों के बाद से ठंड देगी दस्तक 

    मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण चार दिनों बाद दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इस बारिश के बाद से ही लोगों को ठंड महसूस होने लगेगी। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ सकती है।

    सोमवार को कैसा रहा मौसम

    वहीं सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम शुष्क व तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 23 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट, जबकि अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    सोमवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट आने के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    पटना 33 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
    भागलपुर 32 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
    दरभंगा 33 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
    मुजफ्फरपुर 33 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
    गया 31 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस

    अचानक तापमान में गिरावट से बिगड़ सकती है तबीयत

    वहीं इस मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो अचानक तापमान में गिरावट आने से लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है। इसलिए शाम और सुबह में गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। छठ पर्व आते-आते तापमान 25 से नीचे लुढ़क सकता है और ठंड बढ़ जाएगी।

    खबरें और भी

    मानसून की बिहार से विदाई

    मानसून भागलपुर सहित बिहार से वापस हो गया है। मानसून के दौरान वर्षा कुछ कम हुई। सबसे ज्यादा खेती बाड़ी के लिए समय पर वर्षा नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ी। उत्पादन पर भी थोड़ा असर होगा। किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

    Bihar Weather Today: बिहार में बदलने लगा मौसम, हवाओं ने बदली दिशा; ठंड को लेकर पढ़ें IMD का नया अपडेट

    Uttarakhand Weather: देहरादून में दिन गरम, शाम को गुलाबी ठंड का एहसास; बीमार नहीं पड़ना है तो रखें चार बातों का ध्‍यान