यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: बिहार में आज भी जारी रहेगा मौसम का कहर, तेज आंधी और बारिश मचाएगी तबाही; IMD का ऑरेंज अलर्ट
बिहार में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान मेघ गर्जन वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार के कई जिलों में आज भी झमाझम बारिश के आसार
- 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी पटना सहित प्रदेशभर के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। शुक्रवार को भी राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-तड़क के साथ बारिश होगी, जिसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय व नवादा जिले के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वी भागों के कुछ स्थानों गरज-तड़क को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इस दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में) |
| पटना | 37.0 | 26.0 |
| भागलपुर | 36.0 | 24.0 |
| मुजफ्फरपुर | 35.0 | 25.0 |
सिवान : बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता
जिले में गुरुवार की दोपहर हुई झमाझम वर्षा ने जहां को लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस वर्षा से किसानों के चेहरे पर सिकन देखी गई।
बताया जाता है कि किसानों की फसल खेतों खड़ी है तथा कुछ काटकर दवनी के लिए खलिहान में रखी है। वर्षा से उनकी गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर वर्षा नहीं होने से पंपिंग सेट से फसलों की सिंचाई की, जब फसल तैयार हुई और काटने के समय आया तो बारिश इसे नुकसान पहुंचा रही है।
खबरें और भी
बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इससे किसान अपने भाग्य को कोस रहे हैं। यह वर्षा आम, लीची एवं सब्जी की खेती के लिए लाभदायक साबित होगी। वहीं, गेंहू सहित पकी फसलों के लिए नुकसानदायक है।