यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: 21 जनवरी तक जारी रहेगा शीतलहर का कहर, घने कोहरे की भी चेतावनी, दरभंगा की 12 फ्लाइट रहीं रद्द
Bihar Weather News in Hindi हफ्ते भर में पटना का अधिकतम तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को छपरा फारबिसगंज सबौर मोतिहारी पूसा ...और पढ़ें

HighLights
- बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी 12 फ्लाइट रद्द रहीं।
- 6.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ फारबिसगंज सबसे ठंडा शहर रहा।
जागरण टीम, पटना। Bihar ka Mausam: सर्द पछुआ हवा के कारण पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कोहरा भी छा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 जनवरी अर्थात अगले चार दिनों तक भीषण ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।
इस दौरान घना कोहरा व शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना सहित अधिकांश भागों में जम्मू जैसे हालात हो गए हैं। बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी 12 फ्लाइट रद्द रहीं।
बुधवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 8 डिग्री गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जम्मू का अधिकतम तापमान तीन डिग्री वृद्धि के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम व अधिकतम तापमान में मात्र चार डिग्री का अंतर
पटना में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में मात्र चार डिग्री के अंतर के कारण लोगों को ज्यादा ठिठुरन महसूस हुई। वहीं 6.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ फारबिसगंज बुधवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। पटना सहित 23 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान जम्मू शहर से कम रहा। मौसम विज्ञानी ने बताया कि फरवरी के पहले हफ्ते से मौसम बदलने की संभावना है।
हफ्ते भर में पटना का अधिकतम तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को छपरा, फारबिसगंज, सबौर, मोतिहारी, पूसा, बक्सर, अगवानपुर, कैमूर, जीरादेई, गया, डेहरी व किशनगंज में घना कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ शीत दिवस की चपेट में रहे। वहीं, पटना व आसपास इलाकों में कोहरे व कनकनी से लोग परेशान रहे।
खबरें और भी
दरभंगा आने व जाने वाली 12 फ्लाइट रहीं रद्द
प्रतिकूल मौसम की वजह से बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी 12 फ्लाइट रद्द रहीं। इस वर्ष तीसरी बार ऐसी नौबत आई है जब दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई। इससे पहले दो और 15 जनवरी को भी सभी फ्लाइटें रद्द हो गई थीं।
बुधवार को दिल्ली से दरभंगा आनेवाली दो फ्लाइट रद्द रहीं। वहीं कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई की एक-एक फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसकी सूचना संबंधित विमानन कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर दी थी, लेकिन इससे पहले ही कई यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे।
इस कारण कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। विदित हो कि दरभंगा एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान शुरू हुए तीन वर्ष से अधिक हो गए, लेकिन खराब मौसम में फ्लाइट के आगमन और प्रस्थान की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। ग्राउंड लाइटिंग का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 14.2 10.2
गया 16.5 6.7
भागलपुर 15.2 10.1
मुजफ्फरपुर 13.5 10.3
अररिया 18.6 7.8
यह भी पढ़ें
Bihar News: इस जिले में 20 जनवरी को लगेगा 'रोजगार' शिविर, सैलरी और योग्यता की जानकारी भी आई सामने