Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 07:33 AM (GMT+05:30)

    Bihar Weather बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव की संभावना है। 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तापमान में भी 2 से 3 डिग्री ...और पढ़ें

    बिहार में बारिश की संभावना (ANI फोटो)
    बिहार में बारिश की संभावना (ANI फोटो)

    HighLights

    1. प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ दो दिनों में तीन डिग्री गिरेगा तापमान
    2. 21-23 मार्च के बीच भी 13 जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बने रहने की संभावना है।

    अगले 24 घंटे में 12 जिलों में बारिश की संभावना

    24 घंटों के दौरान गरज-तड़क के साथ पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर व कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान किसानों के लिए टेंशन बढ़ गई है। गेहूं के फसल पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

    21 से 23 मार्च के बीच 13 जिलों में बारिश की संभावना

     21-23 मार्च के बीच भी उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व भागों के 13 जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि  बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    बीते 24 घंटे में कहां-कैसा रहा तापमान

    पटना का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 16.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। गया के डोभी में 1.8 मिमी, औरंगाबाद में 1.5 मिमी, गया के इमामगंज में 0.2 मिमी, भागलपुर में 0.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    प्रदेश के सासाराम, अरवल, औरंगाबाद, गया, नालंदा व बांका को छोड़ कर पटना सहित सभी शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों में पछुआ के कारण शुष्क बना रहा। शाम में कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा। 

    भागलपुर का मौसम

    सोमवार को पारा 33 के पार हो गया। हर रोज तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो सोमवार को दो डिग्री बढ़कर 33.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 से चार डिग्री बढ़ते हुए 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अब रात में भी गर्मी सताने लगी है।

    बांका का मौसम

    बांका में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। इस दौरान जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा। तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण मौसम ठंडा बना रहा।

    कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव दिख रहा है। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिख रहा है। जिले के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।