Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: बिहार के इन दो जिलों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 07:22 AM (IST)

    बिहार में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। शनिवार को राजध ...और पढ़ें

    भागलपुर और कटिहार जिले में भारी बारिश की चेतावनी
    भागलपुर और कटिहार जिले में भारी बारिश की चेतावनी

    HighLights

    1. 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट
    2. 3 दिनों के दौरान प्रदेश के उत्तरी पूर्वी भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी व आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। भागलपुर व कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पूर्वी भागों के सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के उत्तरी पूर्वी भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं में मौजूद नमी के कारण प्रदेश में फिलहाल मौसम बदला हुआ है। हालांकि, दो से तीन दिनों बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है।

    बेगूसराय के बखरी में हुई सबसे ज्यादा बारिश

    बीते 24 घंटों के दौरान बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, पटना, भागलपुर, बांका, वैशाली के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के बखरी में सर्वाधिक वर्षा 63.2 मिमी दर्ज की गई। पटना जिले के खुसरूपुर में 42.2 मिमी, अथमलगोला में 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

    मुंगेर के तारापुर में 60.2 मिमी, बेगूसराय में 57.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 52.8 मिमी, समस्तीपुर के रोसड़ा में 49.2 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 44.0 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 43.0 मिमी, भागलपुर के साहकुंड में 40.4 मिमी, सुल्तानगंज में 39.2 मिमी, बांका के अमरपुर में 38.6 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 38.0 मिमी, अररिया के रानीगंज में 32.0 मिमी।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 29.1 21.6
    गया 34.8 24.2
    भागलपुर 28.2 20.6
    मुजफ्फरपुर 29.0 23.3

    ये भी पढ़ें

    दिल्ली में हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत, यूपी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही; अगले कई दिनों का अलर्ट जारी

    Bihar Weather: बिहार में आज भी जारी रहेगा मौसम का कहर, तेज आंधी और बारिश मचाएगी तबाही; IMD का ऑरेंज अलर्ट