Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: बिहार के इन 4 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना; अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 07:29 AM (IST)

    आंधी-तूफान और बारिश के सितम के बाद अब प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। सोमवार से तापमान में इजाफा होगा। वहीं रविवार को 4 जिलों में बारिश और ओलावृ ...और पढ़ें

    बिहार के 4 जिलों में बारिश के आसार
    बिहार के 4 जिलों में बारिश के आसार

    HighLights

    1. प्रदेश के 4 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
    2. सोमवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में होगा इजाफा

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के आसार हैं। आंधी-तूफान और बारिश के बाद सोमवार से धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्मी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के आसार हैं।

    चार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

    प्रदेश के चार जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री वृद्धि की संभावना है।

    इन जिलों में हुई बारिश

    बीते 24 घंटों के दौरान जमुई, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, बेगूसराय, सिवान के अलग-अलग जिलों में वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को पटना व आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ पुरवा के कारण नमी में वृद्धि हुई, इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 32.8 23.4
    गया 35.7 22.6
    भागलपुर 32.8 22.6
    मुजफ्फपुर 31.8 22.6

    पहाड़ी इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की बढ़ी समस्या

    आंधी व वर्षा के कारण पहाड़ी इलाकों में हुए नुकसान के कारण नेटवर्क की परेशानी बढ़ गई है। दूरसंचार कंपनियों को लगातार शिकायत मिल रही है। खासकर बीएसएनएल की ही पहाड़ी इलाकों में अधिक नेटवर्क होने के कारण उन्हें बेहतर करने का आग्रह किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    बताया जाता है कि बीते सप्ताह आंधी के कारण गया व राजगीर के पहाड़ी इलाकों का नेटवर्क ध्वस्त हो गया था। दूरसंचार कंपनियों की ओर से इसे दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। खासकर, इस इलाकों में बीएसएनएल का नेटवर्क अधिक होने के कारण इन्हें दुरुस्त करने में भी समय लगा है।

    बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक आरके चौधरी ने बताया कि नेटवर्क व्यवस्थित किया जा रही है। प्रधान महाप्रबंधक (मोबाइल सेवा) शंकर प्रसाद ने बताया कि बीटीएस के संस्थापन का कार्य तीव्रता से जारी है।

    ये भी पढ़ें

    Weather: यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, राजस्थान में झुलसाएगी गर्म हवा; पढ़िए दिल्ली-एनसीआर का हाल

    Bihar Weather: बिहार के इन दो जिलों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना