Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार के 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में मौसम बिगड़ने का अनुमान

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:29 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार का मौसम लगातार बदल रहा है जिसके कारण पूरा राज्य कोहरे में लिपटा रहेगा। उत्तर पाकिस्तान और उत्तर पूर्व असम में पश्चिमी विक्षोभ के ...और पढ़ें

    बिहार में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी (जागरण)
    बिहार में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के 17 जिलों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी
    2. पटना सहित 9 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार का मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर पाकिस्तान के आसपास व उत्तर पूर्व असम के निकट पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में स्थापित हो गया है। इस कारण पूरा राज्य कोहरे में लिपटा रहेगा। कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा तो कहीं घने कोहरा का प्रभाव रहेगा। पटना का अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री गिरा, इस कारण ठिठुरन में वृद्धि हुई।

    17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, बिगड़ सकता है मौसम 

    मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के तराई वाले क्षेत्र के 17 जिलों में बहुत घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोहरे होने का कारण पछुआ के प्रवाह में कमी बताई गई है। पटना सहित नौ जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    जिन जिलों में घना कोहरा रहेगा उनमें बेगूसराय, पटना, भोजपुर, गया, गोपालगंज, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया, बक्सर, सारण, समस्तीपुर, किशनगंज शामिल हैं।

    प्रदेश में पूरे माह रहेगा ठंड और कोहरे का प्रभाव

    मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बने होने के कारण ठंड व कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। कुछ इसी प्रकार की स्थिति पूरे माह तक बने रहने की संभावना है।

    मंगलवार को पटना सहित अधिसंख्य भाग कोहरे की चपेट में रहे। तराई वाले इलाकों में अत्यंत घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही।

    चौक-चौराहों पर अलाव जलाने का दिया निर्देश

    राज्य में शीतलहर और ठंड के मद्देनजर श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद की पहल पर आपदा प्रबंधन विभाग ने श्रमिकों के बचाव हेतु चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया है।

    खबरें और भी

    सचिव दीपक आनंद ने आपदा प्रबंधन विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा था। पटना में मंगलवार को अटल पथ पर कोहरे की वजह से कम रही दृश्यता।

    बेगूसराय में बदला मौसम का मिजाज

    विगत तीन दिनों से कड़ी धूप निकल रही थी। दिन में लोग 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही सर्द पछुआ हवा के बावजूद धूप से राहत पा रहे थे। सोमवार की रात्रि से एकाएक मौसम बदल गया। न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आ गई। मंगलवार की सुबह से ही घना कुहासा दिनभर छाया रहा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है।

    न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज

    न्यूनतम तापमान भी साढ़े आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। ऐसी स्थिति में लोग ठंड से थरथरा उठे। दिन भर सीमित संख्या में वाहन सड़क पर दिखा। बाजार से भी रौनक गायब रही। ठंड के कारण कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकल पा रहे है।

    कंबल एवं अलाव के सहारे लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं। मौसम विभाग अगले दो दिनों तक अधिक समय तक कुहासा छाए रहने एवं तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त कर रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन 10 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, लोगों से सावधान रहने की अपील

    Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमपात और वर्षा से बढ़ सकती है ठंड; दिल्ली-पंजाब में होगी बारिश