Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन 10 जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों से सावधान रहने की अपील

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:56 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड के मौसम में बदलाव आया है दोपहर में धूप खिलने लगी है लेकिन सुबह में घना कोहरा अब भी परेशान कर रहा है।। रांची में आज दोपहर में ...और पढ़ें

    झारखंड के कई जिलों में घने कोहरे का साया (जागरण)
    झारखंड के कई जिलों में घने कोहरे का साया (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है
    2. कई जिलों में घना कोहरा अब भी परेशान कर रहा

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर/रांची। Jharkhand Weather News: झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां अब यहां दोपहर में राहत की धूप खिलने लगी है जिससे लोगों की मुश्किलें कम होती दिखाई दे रही हैं। लेकिन सुबह में अब भी घने कोहरे का प्रभाव बना हुआ है।

    हालांकि, तापमान के ऊपर-नीचे होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। इसलिए लोगों से अभी भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

    रांची में कैसा रहेगा मौसम

    रांची में आज दोपहर में अच्छी धूप रहेगी जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, शाम के वक्त ठंड फिर से परेशान करेगी। लोगों से अभी सावधान रहने की अपील की गई है। 26 जनवरी के बाद एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े को अभी नहीं हटाना है। मौसम के बदलाव से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

    इन 10 जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

    साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पलामू, लातेहार समेत 10 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। यहां अभी सुबह में कोहरा परेशान करेगा। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सुबह में सड़क पर गाड़ी चलाने से परहेज करना चाहिए। हालांकि, यहां आज दोपहर तक मौसम का मिजाज बदलेगा और धूप खिलने की उम्मीद है।

    जमशेदपुर के तापमान में 2 डिग्री अधिक दर्ज की गई

    जमशेदपुर शहर के तापमान में मंगलवार को दो डिग्री से अधिक का वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, दिन में तेज धूप होने से गर्मी जैसे भी महसूस होने लगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    इससे मौसम में गर्माहट देखी गई। हालांकि, अभी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 26 जनवरी से एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों को विशेष रूप से

    सतर्क होने की जरूरत है। ठंड की शुरुआत और अंत दोनों की खतरनाक माना जाता है। दरअसल, इस मौसम में लोग लापरवाही ज्यादा बरतते हैं जिससे ठंड लगने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

    महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल के फिजिशियन डा. बलराम झा ने बताया कि इस तापमान में उतार-चढ़ाव होने से सर्दी-खांसी, एलर्जी, अस्थमा सहित इससे संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस मौसम में खासकर बच्चे और बुजुर्गों को अधिक सावधान होने की जरूरत है।

    Bihar Weather Today: बिहार के 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में मौसम बिगड़ने का अनुमान

    Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमपात और वर्षा से बढ़ सकती है ठंड; दिल्ली-पंजाब में होगी बारिश