Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Monsoon Rain: बिहार के इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे बाद आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 07:53 AM (IST)

    Monsoon in Bihar बिहार में मानसून का प्रभाव दिखाई देने लगा है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में घने बादलों के साथ रिमझिम बारिश ने मौसम सुहाना कर ...और पढ़ें

    कुछ ही दिनों में बिहार के अधिकांश जिलों में पहुंच जाएगा मानसून।
    कुछ ही दिनों में बिहार के अधिकांश जिलों में पहुंच जाएगा मानसून।

    HighLights

    1. 130.6 मिमी सहरसा (सतार कटैया) में सर्वाधिक वर्षा दर्ज
    2. 37.0 डिग्री सेल्सियस पटना का दर्ज हुआ तापमान
    3. 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भोजपुर रहा सबसे गर्म
    4. दो से तीन दिनों के दौरान पटना, गया, छपरा में मानसून प्रसार के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Rain News in Hindi : बिहार में मानसून (Bihar Monsoon Today) के प्रभाव से गुरुवार को काले बादलों के साथ रिमझिम बारिश (Bihar Monsoon Rain) से कई जिलों में मौसम सामान्य बना गया। तापमान में गिरावट होने के साथ भीषण गर्मी व लू से लोगों को राहत मिली है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान पटना (Monsoon in Patna), गया, सहित छपरा तक मानसून के प्रसार के आसार प्रबल है।

    शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य जिलों में (Bihar Monsoon Update) मेघ गर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा 30-40 किमी प्रतिघंटा से चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

    अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा होते रहेगी। शुक्रवार को सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। सहरसा के सतार कटैया में सर्वाधिक वर्षा 130.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भोजपुर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही और सूर्य के तेवर नर्म पड़ने से लाेगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिली है।

    इन शहरों में दर्ज हुई वर्षा

    सहरसा के सौरबाजार में 71.4 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 68.4 मिमी, सहरसार के सोनबरसा में 68.2 मिमी, मधेपुरा के उदयी किशनगंज में 62.6 मिमी, मधुबनी के घोघरडिहिया में 56.2 मिमी, वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, समस्तीपुर के हसनपुर में 50.4 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 50.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 48.6 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 45.6 मिमी, मधेपुरा के मुरलीगंज में 45.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहा।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान

    न्यूनतम तापमान

    पटना 37.0 28.2
    गया 38.1 27.4
    भागलपुर 34.4 28.0
    पूर्णिया 33.0 25.5

    यह भी पढ़ें: लालू यादव ने खेला बड़ा दांव! मीसा भारती नहीं, इस कद्दावर नेता को बनाया संसदीय दल का नेता

    नीतीश राज में महेश्वर हजारी की वैल्यू घटी! JDU ने एक मंत्री को छोड़ सभी का स्लॉट सेट किया