यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार में सर्दी का सितम फिर करेगा बेहाल, मौसम की 'आंख मिचौली' के बीच IMD ने जारी किया अलर्ट
बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर पक्षुआ हवाओ ...और पढ़ें

HighLights
- प्रदेश में छाया रहेगा कोहरा, 48 घंटे के दौरान ठंड में कमी के आसार
- दो दिन बाद पक्षुआ के प्रवाह से फिर बढ़ेगा ठंड का सितम
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पश्विम पाकिस्तान व मध्यप्रदेश के आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में सर्द पछुआ हवा का प्रवाह जारी है, वहीं सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिसंख्य भागों में कोहरा छाए रहने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
48 घंटों में बढ़ेगा तापमान
प्रदेश में 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, जबकि दो दिनों बाद पछुआ के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। गुरुवार को मोतिहारी जिले में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही।
गया में छाया रहा अति घना कोहरा
गुरुवार को गया में अति घना कोहरा छाया रहा। वहीं, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर जिले में घना कोहरा छाए रहा। पटना समेत अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे का प्रभाव बना रहा। पटना व आसपास इलाकों में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
प्रमुख शहरों का तापमान शहर
- पटना- पटना का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- गया- गया का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- भागलपुर- भागलपुर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
23 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि
पटना समेत 17 जिलों के अधिकतम तापमान व 23 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री वृद्धि के साथ 14.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खबरें और भी
9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी सबसे ठंडा रहा। जमुई, मुंगेर, समस्तीपुर, किशनगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि
- औरंगाबाद के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
- डेहरी के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
- सासाराम के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
- गया के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
- सुपौल व दरभंगा के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
- गोपालगंज के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
- मोतिहारी के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
- मुजफ्फरपुर के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
- नालंदा के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें