यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: पटना समेत 5 जिलों में गरज-तड़क के साथ झमाझम बारिश के आसार, तापमान में नहीं होगा खास परिवर्तन
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के पांच जिलों में वर्षा की संभावना जताई है। पटना नवादा बक्सर नालंदा और सिवान में गरज-तड़क के साथ झमाझम बारिश हो सकती ...और पढ़ें

HighLights
- 35.6 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान
- 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में सर्वाधिक तापमान
- 13.6 मिमी पटना में वर्षा दर्ज
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today 26 July बिहार में मानसून कमजोर होने के कारण बीते दिनों से भारी वर्षा में कमी आई है। वर्षा में कमी आने के कारण तापमान व नमी में वृद्धि होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।
चार जिलों नवादा, बक्सर, नालंदा व सिवान के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। शेष भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। दो दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
गुरुवार को कैसा रहा मौसम?
गुरुवार को अरवल, नालंदा, मुंगेर व बांका को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस जबकि 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी पुपरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों में इन जिलों में हुई वर्षा
बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित गया, बांका, कटिहार, किशनगंज, मुंगेर, औरंगाबाद, सुपौल, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, भागलपुर के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी में 13.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई जबकि, गया के खीजरसराय में 35.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दिन में उमस भरी गर्मी व शाम में बादलों की आवाजाही बनी रही।
खबरें और भी
प्रमुख जगहों पर वर्षा की स्थिति
बांका के कटोरिया में 30.6 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 27.2 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 27.2 मिमी, बांका के शंभूगंज में 24.2 मिमी, बांका में 21.6 मिमी, बांका के बौसी में 18.2 मिमी, नवादा के रजौली में 16.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, शेखपुरा में 13.2 मिमी, गया के अतरी में 12.6 मिमी, सुपौल में 11.2 मिमी, जहानाबाद के मखदुमपुर में 11.2 मिमी, औरंगाबाद में 7.5 मिमी, भागलपुर के नाथ नगर में 7.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में सुबह से ही बारिश का दौर शुरू, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट; कई इलाकों में भरा पानी